फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   blast in religious place in faizabad

इबादत स्थल के टूटे शीशे, बम फेंकने का आरोप

Wed, 14 Oct 2015 12:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फैजाबाद Updated Wed, 14 Oct 2015 12:22 PM IST
विज्ञापन
blast in religious place in faizabad

फैजाबाद के रकाबगंज मोहल्ले के मुकेरीटोला स्थित एक इबादत स्थल में सोमवार को देर रात अचानक खिड़कियों के शीशे टूट गए। सूचना पर डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे और रात में ही टूटे शीशे बदलवा दिए। मामले में बम फेंकने का आरोप लगाया जा रहा है जबकि पुलिस जांच में बम धमाके के कोई साक्ष्य व अवशेष नहीं मिले हैं।

विज्ञापन


खिड़कियों के शीशे कैसे टूटे, इसकी जांच की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुकेरीटोला स्थित इबादत स्थल में सोमवार देर रात करीब 12:20 बजे खिड़कियों के शीशे टूटने पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


लोगों का आरोप था कि किसी ने खिड़की पर बम फेंका है, जिससे शीशे टूट गए। सूचना मिलते ही कोतवाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर में डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी मोहित गुप्ता समेत अन्य अधिकारी आ गए। शहर के कई थानों की फोर्स बुला ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ही बदलावए शीशे

blast in religious place in faizabad

घटना के बाद एक वर्ग विशेष के लोगों का आक्रोश बढ़ गया। इस बीच डीएम-एसपी ने मामले को लेकर कोतवाली में बैठक की। इसके बाद इबादत स्थल के सचिव डॉ. सुएब ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक उन्माद भड़काने के लिए खिड़की पर बम फेंककर शीशे तोड़ दहशत फैलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

प्रशासन ने लोगों को समझाकर घरों में भेजा। रात में ही एक दुकान खुलवाकर टूटे शीशे बदल दिए गए। कोतवाल हरिनारायण मिश्र का कहना है कि बम निरोधक दस्ता, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम ने मौके की जांच की है, लेकिन बम फटने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।

शरारती तत्वों की पहचान व तलाश के लिए अभियान चलाया गया है। उधर, डीएम अनिल ढींगरा का कहना है कि मामले में किसी की शरारत हो सकती है। घटना की जांच की जा रही है। किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है, टूटे शीशे बदल दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अमन-चैन बनाए रखने और शरारती तत्वों से सावधान रहने की अपील की है।

एक ही दिन दो घटनाओं से प्रशासन सतर्क

blast in religious place in faizabad

क्या शहर में कुछ शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने पर आमादा हैं? शहर में सोमवार रात में हुई दो घटनाएं इसी ओर इशारा करती हैं। हालांकि दोनों मामलों में लोगों ने भाईचारगी का संदेश देते हुए शरारती तत्वों के मंसूबों को सफल नहीं होने दिया है।

सोमवार रात पहली घटना में वजीरगंज जफ्ती में धार्मिक स्थल की एक मूर्ति को क्षति पहुंचाई गई, जबकि आधी रात बाद मुकेरीटोला के एक इबादत स्थल पर शीशे तोड़कर माहौल खराब करने की कोशिश की गई। शहर में एक ही दिन धार्मिक व इबादत स्थल पर हुई घटनाओं को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।

डीएम ने चुनाव व त्योहार को देखते हुए शरारती तत्वों की धरपकड़ के लिए पुलिस प्रशासन को सक्रिय रहने व ऐसे मामलों में त्वरित सतर्कता के निर्देश दिए हैं। शहर की घटनाओं के खुलासे के लिए सीओ सिटी के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed