बाराबंकी: घर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट में 4 की मौत, 6 लापता, 20 घरों की दीवारें ढहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी में आबादी के बीच घर में ही अवैध तरीके से पटाखा बनाते समय मंगलवार को हुए भीषण विस्फोट में रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के धारूपुर गांव में चार लोगों की मौत हो गई। आसपास के 6 से अधिक लोगों का पता नहीं चल सका है।
हादसे में आतिशबाज हसीब का दो मंजिला मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। आसपास के करीब 20 घरों की दीवारें व छत ढह गईं। लापता लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
शाम करीब 4 बजे हुए विस्फोट की जानकारी मिलने पर एसपी सतीश कुमार, एडीएम संदीप गुप्ता, आसपास के थानों की पुलिस व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
घर से रुक-रुक कर हो रहे धमाके के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आईं। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। एसपी ने बताया कि मृतकों में हशीब के यहां पटाखा बनाने वाला 15 वर्ष का सूरज भी था।
ऐसा धमाका... भागने का मौका तक न मिला
जहां विस्फोट हुआ, वहां से 150 मीटर दूर मिला सूरज का शव
विस्फोट इतना भीषण था कि लोगों को भागने का मौका तक नहीं मिला। जब तक कुछ समझते, आतिशबाज का मकान ध्वस्त हो गया। धमाके की आवाज काफी दूर तक दहशत फैला रही थी।
हादसे की भयावहता इसी से समझी जा सकती है कि सूरज का क्षतविक्षत शव घटनास्थल से करीब डेढ़ मीटर दूर मिला। जिला अस्पताल में भर्ती पड़ोस की मेहर ने बताया कि उसके पति वैश की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई। दो अधजले शवों की पहचान नहीं हो पाई है।
कई लोगों का पता नहीं
ब्लास्ट में गांव के नन्हे का घर मलबे में बदल गया। नन्हे, उसकी पत्नी राबिया व तीन बच्चों का कुछ पता नहीं चल रहा। घायल मिथुन (14) के पिता शंभूशरण ने बताया कि उनका बेटा हसीब के यहां 100 रुपये रोज पर काम करता था। शंभूशरण के भाई देवीशरण भी वहीं काम करते थे। उनका भी पता नहीं चल सका है।
कई घरों से मिले अवैध बारुद
गांव में रुक-रुक कर धमाका होने पर पुलिस ने देर रात तक आसपास के घरों की तलाशी ली। कई घरों से बारुद और पटाखा बरामद हुए। पुलिस आशंका जता रही है कि गांव के कई लोग पटाखे के अवैध कारोबार में लिप्त हैं।
डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.