फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Blast in a cracker shop in Itaunga in Lucknow.

Lucknow: पटाखे की दुकान में हुए धमाके में मालिक व दो कर्मचारी झुलसे, एक की हालत गंभीर

Wed, 12 Apr 2023 12:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Apr 2023 12:35 PM IST
सार

इटौंजा की एक पटाखे की दुकान में हुए धमाके में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक है। धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Blast in a cracker shop in Itaunga in Lucknow.
धमाके में हुए घायल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के इटौंजा कस्बे के महोना इलाके में बुधवार सुबह एक पटाखे की दुकान में तेज धमाका हुआ। हादसे में दुकान मालिक व दो कर्मचारी झुलस गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराने के बाद तीनों को सिविल अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। दमकल की टीम भी मौके पर मौजूद है। जांच पूरी होने के बाद धमाके की वजह साफ होगी।

विज्ञापन


महोना में आरिफ की पटाखे की दुकान है। डीसीपी नॉर्थ एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि बुधवार सुबह दुकान में आरिफ व उनके कर्मचारी धौहरारा लखीमपुर के आमीन व अटरिया के रहमत अली मौजूद थे। पटाखा बनाने का काम कर रहे थे। तभी अचानक से तेज धमाका हो गया।
विज्ञापन


धमाका इतना तेज था कि आसपास दहशत फैल गई। दुकान में मौजूद तीनों लोग झुलस गए। इलाकाई लोगों ने घायलों को इटौंजा सीएचसी पहुंचाया। वहां से उनको सिविल रेफर किया गया। आरिफ की हालत नाजुक है। डीसीपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरिफ के पास पटाखा दुकान व भंडारण का लाइसेंस है। उसका सत्यापन कराया जा रहा है। धमाका कैसे हुआ इसकी तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed