फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   blame on husband to selling her child

नशेड़ी पति पर बच्चा बेचने का आरोप

Tue, 16 Nov 2021 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
blame on husband to selling her child
लखनऊ। पारा इलाके में हरियाणा से आई महिला मजदूरी करती है। उसने अपने पति पर डेढ़ साल के बेटे को एक दुकानदार को रुपये के लालच में बेचने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति ने पान दुकानदार को 25 हजार रुपये में बच्चे को बेच दिया। पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पीड़िता के आरोपों की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पारा थाना प्रभारी राजेश कुमार के मुताबिक, हरियाणा कुरुक्षेत्र की रहने वाली महिला आरती का पति कल्लू नशेबाज है। आरती के मुताबिक, दिहाड़ी मजदूरी कर वह चार बच्चों व परिवार का खर्च चलाती है। पिछले दिनों कल्लू ने पारा निवासी अपने रिश्तेदार को उसका एक बच्चा दे दिया। जो बुद्धेश्वर चौराहे के पास पान की दुकान चलाता है। इसके एवज में 25 हजार रुपये भी ले लिए। वह सोमवार को बच्चे को लेने पहुंची तो दुकानदार ने बच्चा देने से इनकार कर दिया। उसने बच्चे को गोद लेने की बात कही। पीड़िता की शिकायत पर जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed