{"_id":"6287fa4b87736d47506543eb","slug":"blame-of-murder-of-a-girl-who-was-student-of-twelve-class-lucknow-news-lko6315185178","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामस्वरूप स्कूल के प्रिंसिपल व वार्डेन पर हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामस्वरूप स्कूल के प्रिंसिपल व वार्डेन पर हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी थानाक्षेत्र स्थित रामस्वरूप मेमोरियल स्कूल के छात्रावास में बृहस्पतिवार को इंटर की छात्रा अनम इदरीसी का शव फंदे से लटका मिला था। शुक्रवार को इस मामले में छात्रा की मां ने स्कूल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाते हुए बीबीडी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि प्रिंसिपल और वॉर्डन काफी समय से छात्रा को प्रताड़ित कर रहीं थीं। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक बीबीडी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बलरामपुर तुलसीपुर की रहने वाली शहनाज इदरीसी की बेटी अनम इदरीसी रामस्वरूप स्कूल में इंटर की छात्रा थी। शहनाज के मुताबिक, बृहस्पतिवार की शाम उन्हें प्रिंसिपल ने कॉल कर लखनऊ बुलाया था। उन्होंने कहा था कि अनम की तबियत खराब है। इसलिए उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। यह जानकारी मिलने पर शहनाज ने बहन नगमा को भेजा था। आरोप है कि प्रिंसिपल ने नगमा को भी काफी देर तक बातों में उलझाए रखा। अनम के बारे में पूछने पर बताया कि उसे बाराबंकी स्थित हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसके बाद नगमा हिंद अस्पताल पहुंची थीं। वहां हिंद अस्पताल के डॉ. प्रशांत ने बताया था कि अस्पताल आने से पहले ही अनम की मौत हो चुकी थी।
बेटी ने की थी शिकायत
शहनाज के मुताबिक, बेटी अनम 18 मई को हॉस्टल पहुंची थी। वह खुद बेटी को हॉस्टल छोड़ने आई थीं। शहनाज के मुताबिक, अनम ने कई बार प्रिंसिपल, वॉर्डन और केयर टेकर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। लेकिन स्कूल प्रशासन ने अनम की शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया था। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन ने अनम के खुदकुशी करने की बात कही है। मगर, मेरी बेटी खुदकुशी नहीं कर सकती। दो दिन पहले ही वह घर से लौटी थी। फिर ऐसा क्या हो गया कि उसे खुदकुशी करनी पड़ी। शहनाज का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाया गया है। प्रभारी निरीक्षक अतुल सिंह के मुताबिक, देर रात अनम के शव का पोस्टमार्टम हुआ है। रिपोर्ट आने केबाद उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।