फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   blame for rape, fraud of rupees 6.5 lakhe

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, जमीन बेचकर हड़पे साढ़े छह लाख रुपये

Mon, 01 Aug 2022 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
blame for rape, fraud of rupees 6.5 lakhe
लखनऊ। दुबग्गा कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक के दुष्कर्म करने और धोखे से युवती की जमीन को बेचकर साढ़े छह लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता न्याय के लिए पहले काकोरी और फिर दुबग्गा पुलिस के चक्कर लगाती रही। हारकर युवती ने पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद छह माह बाद दुबग्गा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जेहटा चौकी क्षेत्र निवासी युवती के पिता बीस वर्ष पहले कहीं लापता हो गए थे। इसके बाद युवती की मां ने दूसरी शादी कर ली थी। युवती अपनी नानी के घर रहने चली गई थी। दो वर्ष पूर्व नाना की मृत्यु के बाद युवती की कृष्णानगर निवासी रिश्तेदार ने अपने बेटे नीरज के साथ शादी कराने का प्रलोभन दिया। युवती के अनुसार, रिश्तेदार उसे अपने घर ले गई और वहां नीरज ने युवती के साथ जबरलन संबंध बनाए। युवती के पिता के नाम करीब 15 बिसवा जमीन को नीरज ने युवती और उसके भाई के नाम ट्रांसफर करवा दिया और फिर शादी में खर्चे के नाम पर धोखे से जमीन बेचकर साढ़े छह लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

युवती के शादी करने का दबाव देने पर नीरज की मां, पिता और बहन ने गाली-गलौज व मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता ने काकोरी पुलिस में लिखित शिकायत की जिसके बाद पुलिस के कहने पर नीरज ने चार लाख का चेक दिया जो बाउंस हो गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। अंत में हारकर पीड़िता ने पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर से न्याय की गुहार लगाई। डीके ठाकुर के निर्देश पर दुबग्गा पुलिस ने शनिवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस संबंध में इंस्पेक्टर अनिल प्रकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed