फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Blacked 16 hours, angry people surrounded Substation

16 घंटे बत्ती गुल, नाराज लोगों ने उपकेंद्र घेरा

Sat, 31 May 2014 03:13 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 31 May 2014 03:13 AM IST
विज्ञापन
Blacked 16 hours, angry people surrounded Substation

आलमबाग में शुक्रवार तड़के गुल हुई बिजली जब रात तक चालू नहीं हो सकी तो बेहाल लोगों ने चंदरनगर उपकेंद्र पर हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


लोगों ने जिस वक्त यह घेराव किया वह वक्त जला ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य चल रहा था।

इस घेराव के चलते ट्रांसफार्मर को चालू करने का काम प्रभावित हुआ। जब इलाके के इंजीनियरों ने लोगों को समझाया तब जाकर लोग वापस गए।

आलमबाग के सुजानपुरा क्षेत्र में शुक्रवार तड़के 5 बजे ट्रांसफार्मर जल गया।

इसके कारण करीब 700-800 घरों की बिजली ठप हो गई। इसके साथ ही पानी की समस्या भी हो गई। बिजली संकट दूर करने के लिए 630 केवीए की ट्राली ट्रांसफार्मर लगाया गया।

लेकिन अधिक लोड होने के कारण ट्राली ट्रांसफार्मर चालू नहीं हो सका। स्टोर से 990 केवीए का ट्रांसफार्मर आलमबाग तक पहुंचने में शाम हो गई।

प्रचंड गर्मी में सुबह से शाम तक बिजली न आने से लोग आक्रोशित हो गए।

करीब 50-60 लोग चंदरनगर उपकेंद्र पहुंचे और बिजली चालू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। लेकिन रात 9 बजे बिजली सामान्य नहीं हो सकी।

बवाल बढ़ता उससे पहले एक्सईएन ने जल्दी ही बिजली चालू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग वापस चले गये।

एक्सईएन रामसनेही यादव ने रात 630 केवीए ट्राली ट्रांसफार्मर के लोड न उठाने के चलते दूसरा ट्रांसफार्मर लाना पड़ा जिससे देर हो गई।

गर्मी बढ़ने के कारण शुक्रवार को भी दोपहर 12 से 2 बजे तक और रात 8 से 10 बजे तक इंदिरानगर, फैजाबाद रोड, ठाकुरगंज और चारबाग क्षेत्र में धुआंधार बिजली की कटौती चली।
विज्ञापन


वहीं बालाघाट उपकेंद्र इलाके के हरिनगर में प्रचंड गर्मी में बिजली सप्लाई बंद करके एरियल बंच कंडक्टर लगाया गया। इससे दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक लोग बिजली संकट से परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की आवाजही का सिलसिला हजरतगंज, अमीनाबाद, कैसरबाग, लालबाग एवं नाका क्षेत्र में भी चला।

आशियाना कॉलोनी में गुरुवार रात को तार टूटने एवं पेटी जलने के कारण बिजली आपूर्ति में अवरोध आया तो लोगों ने उपकेंद्र पर पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया।

आधी रात करीब दो बजे 30-40 लोगों ने हंगामा शुरू किया तब कर्मचारियों ने बिजली संकट वाले इलाके की सुध ली।

लोगों ने बताया कि पेटी जलने एवं तार टूटने की शिकायतें रात 10 बजे दर्ज करा दी गई थी।

इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। एक्सईएन आशु कालिया ने बताया कि समस्या दूर करके रात को बिजली चालू कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed