Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Black marketing of ration caught in investigation

Lucknow News: जांच में पकड़ी राशन की कालाबाजारी

Fri, 16 Jun 2023 09:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 16 Jun 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
Black marketing of ration caught in investigation
तंबौर (सीतापुर)। बेहटा ब्लॉक की ग्रामसभा रोहिया शिवपुर में ग्रामीणों की शिकायत पर कोटे की जांच की गई। इसमें राशन की कालाबाजारी पकड़ी गई। जून का राशन स्टाॅक में मौजूद नहीं मिला। न ही राशन कार्डधारकों को बांटा गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रोहिया शिवपुर के कोटेदार हरिबंश की शिकायत उपजिलाधिकारी लहरपुर से की थी। शुक्रवार को नायब तहसीलदार दिलीप कुमार व पूर्ति निरीक्षक आलोक सिंह पुलिस बल के साथ गांव में कोटेदार के यहां जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि जून माह के राशन का उठान किया गया। 142 क्विंटल राशन मौके पर स्टॉक में नहीं मिला। स्टाॅक में पिछला पांच क्विंटल अवशेष राशन ही था। जांच अधिकारी ने ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार हर माह राशन कम देते हैं। फिंगर प्रिंट लगाने के बाद राशन नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संजीव गिरि ने बताया कि कोटेदार के खिलाफ बहुत शिकायतें मिल रही थीं। राशन वितरण करने में कोटेदार गड़बड़ी करते हैं। जांच में शिकायत सही पाई गई है। पूर्ति निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजकर कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed