फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BL joshi to remain governor of uttar pradesh

UP: बीएल जोशी दूसरी बार बने राज्यपाल

Fri, 07 Mar 2014 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Mar 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
BL joshi to remain governor of uttar pradesh

सूबे के 26वें राज्यपाल के रूप में बीएल जोशी ने बृहस्पतिवार को शपथ ली।

विज्ञापन


राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

जोशी ने पहली बार 28 जुलाई 2009 को प्रदेश के राज्यपाल का पदभार संभाला था। 2012 में कार्यकाल समाप्त हो गया था।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दूसरी बार जोशी को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। जोशी दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर के साथ ही मेघालय व उत्तराखंड के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

शपथ ग्रहण समारोह दोपहर ठीक पौने बारह बजे शुरू हुआ और महज चार मिनट में संपन्न हो गया।

समारोह में सर्व प्रथम मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने जोशी की नियुक्ति संबंधी राष्ट्रपति के अधिपत्र को पढ़कर सुनाया।

इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें शपथ दिलाई। जोशी के शपथ ग्रहण के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, आजम खां, अहमद हसन, राजेंद्र चौधरी, अंबिका चौधरी, यूपी व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल एनडी तिवारी, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई, पूर्व मंत्री अम्मार रिजवी, लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा, राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन देश दीपक वर्मा, पुलिस महानिदेशक एएल बनर्जी, प्रमुख सचिव राज्यपाल राजीव कपूर के अलावा सेना, प्रशासनिक सेवा व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed