फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BKU Democratic workers surrounded Sarojininagar police station, accused of demanding bribe

Lucknow News: भाकियू लोकतांत्रिक के कार्यकर्ताओं ने घेरा सरोजनीनगर थाना, रिश्वत मांगने का आरोप

Sun, 24 Aug 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 24 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
BKU Democratic workers surrounded Sarojininagar police station, accused of demanding bribe
सरोजनीनगर थाने के बाहर प्रदर्शन करते भाकियू लोकतांत्रिक के कार्यकर्ता। - फोटो : सरोजनीनगर थाने के बाहर प्रदर्शन करते भाकियू लोकतांत्रिक के कार्यकर्ता।
लखनऊ।
विज्ञापन

भाकियू लोकतांत्रिक के कार्यकर्ताओं ने संगठन के पदाधिकारी पर कार्रवाई होने से नाराज होकर शुक्रवार रात एक बजे सरोजनी नगर थाने का घेराव कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय के कहने पर पुलिस ने मुचलके पर पदाधिकारी को छोड़ दिया। करीब 10 घंटे बाद शनिवार सुबह 11:30 बजे प्रदर्शन समाप्त हो गया।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान के मुताबिक युवा मोर्चा काकोरी ब्लॉक उपाध्यक्ष शुभम यादव शुक्रवार रात सरोजनीनगर के चंद्रशेखर आजाद नगर कॉलोनी निवासी मौसेरी बहनों रीना और पुष्पा के बीच चल रहे जमीन के विवाद में सुलह कराने पहुंचे थे। विवाद बढ़ने पर पुलिस शुभम और दोनों बहनों को थाने ले गई। राकेश का आरोप है कि पुलिस ने शुभम पर शांतिभंग में कार्रवाई कर दी। आरोप है कि जब युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक यादव थाने पहुंचे और शुभम को छोड़ने की बात कही तो पुलिस ने रिश्वत की मांग की। देर रात बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए। शनिवार सुबह एसीपी कृष्णानगर थाने पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। कार्यकर्ता 11:30 बजे सीएम आवास की ओर जाने लगे। शुभम के छूटने पर लोग मान गए।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष अतुल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह लोधी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम लोधी, राजेंद्र लोधी व अन्य लोग मौजूद रहे। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के मुताबिक रीना की पांच करोड़ रुपये से अधिक की जमीन है, जिसमें पुष्पा भी हिस्सा चाहती हैं। इसी कारण शुभम, उसका साथी सचिन बहनों के घर पहुंचे थे। दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इसलिए पुलिस ने शुभम, सचिन और दूसरे पक्ष के दो लोगों पर कार्रवाई की थी। रिश्वत का आरोप निराधार है।

सरोजनीनगर थाने के बाहर प्रदर्शन करते भाकियू लोकतांत्रिक के कार्यकर्ता।

सरोजनीनगर थाने के बाहर प्रदर्शन करते भाकियू लोकतांत्रिक के कार्यकर्ता।- फोटो : सरोजनीनगर थाने के बाहर प्रदर्शन करते भाकियू लोकतांत्रिक के कार्यकर्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed