फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP's mega show to conquer the fort of Gandhi family

Lucknow News: गांधी परिवार का किला फतह करने के लिए भाजपा का मेगा शो

Sun, 25 Feb 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 25 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
BJP's mega show to conquer the fort of Gandhi family
धर्मेश त्रिवेदी
विज्ञापन

रायबरेली। अमेठी के बाद रायबरेली का किला फतह करने के लिए लोकसभा चुनाव से पहले रविवार को एम्स में होने वाला कार्यक्रम मेगा शो माना जा रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में 30 हजार से ज्यादा भीड़ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके जरिए पार्टी विरोधी खेमे को चुनाव से पहले न सिर्फ अपनी ताकत का एहसास कराएगी, बल्कि जनता को संदेश देने की कोशिश करेगी कि जिले के विकास कराने के मामले में वह गांधी परिवार से कहीं आगे है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा आम जनता उत्साह से लबरेज है।
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से ही भाजपा गांधी परिवार के गढ़ में कमल खिलाने के लिए जोरआजमाइश कर रही है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी में भाजपा ने जीत का स्वाद चखा, लेकिन रायबरेली में जीत न होने की कसक आज भी भाजपा हाईकमान को कसक रही है। लोकसभा चुनाव से पहले सांसद सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए परचा दाखिल कर दिया है। ऐसे में अभी यह तय नहीं हो पा रहा है कि इस बार रायबरेली से कांग्रेस से लोकसभा का चुनाव कौन लड़ेगा। हालांकि कांग्रेसी दावा जरूर कर रहे हैं कि गांधी परिवार से ही कोई न कोई लोकसभा चुनाव लड़ेगा। इधर, भाजपा इस बार रायबरेली में कमल खिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। यही वजह है कि लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा एम्स का लोकार्पण, क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास करने जा रही है। यही नहीं रविवार को एम्स परिसर में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा का आयोजन भी होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और कई अन्य मंत्री शामिल होंगे। ऐसे में पार्टी का इरादा साफ है कि रायबरेली में इस बार कमल खिलाना है। (संवाद)
विज्ञापन


2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पीएम की हुई थी जनसभा
2019 के लोकसभा चुनाव के पहले 17 दिसंबर 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल कोच फैक्टरी में न सिर्फ जनसभा की थी, बल्कि 1100 करोड़ की सौगातें जनता को दी थीं। इसमें प्रधानमंत्री ने रेल कोच फैक्टरी में प्रधानमंत्री हमसफर रेल बोगियों को हरी झंडी देकर रवाना किया था। साथ ही एम्स में मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्टिल भवन, शहर क्षेत्र के बरखापुर में 500 प्रधानमंत्री आवास का निर्माण का शिलान्यास समेत अन्य कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया था। अब 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा फिर करोड़ों की सौगात जनता को देने जा रही है। इससे जाहिर है कि भाजपा का लक्ष्य रायबरेली का किला फतह करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-पार्टी पूरी ताकत के साथ इस बार लोकसभा चुनाव के मैदान मेंं उतरेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में 30 से 35 हजार भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी जिम्मेदारी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दी गई है। रायबरेली के लोग जानते हैं कि भाजपा ही जिले में विकास कार्यों को करा सकती है। जनता इस बार रायबरेली में कमल खिलाने का मूड बना चुकी है।
बुद्धीलाल पासी, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed