फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP writes to election commission on EVM issue.

उपचुनाव: ईवीएम में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग पहुंची भाजपा, कहा- ज्यादा गर्मी के कारण खराब हुईं मशीनें

Tue, 29 May 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 May 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
BJP writes to election commission on EVM issue.
चुनाव आयोग को ईवीएम में आई गड़बड़ी पर ज्ञापन देते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय व अन्य। - फोटो : amar ujala

यूपी के कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव के मतदान के दिन कई बूथों पर खराब हुई ईवीएम मशीनों पर भाजपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा और अपरिहार्य होने पर उन जगहों पर पुनर्मतदान की गुजारिश की।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने ईवीएम मुद्दे पर विपक्ष के सवाल उठाने पर सफाई दी कि भाजपा का लोकतंत्र में अटूट विश्वास है और हमारी सरकार साफ सुथरे और निष्पक्ष चुनाव की पक्षधर रही है। ईवीएम में गड़बड़ी की जानकारी होने पर हमने इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग को फैक्स किया और उनसे गुजारिश की कि जहां पर मतदान बाधित हुआ वहां मतदान का समय बढ़ाया जाए जिससे कि कोई भी मतदाता वोट देने से वंचित न रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, निर्वाचन आयोग से हमें पता चला कि महाराष्ट्र की पालघर संसदीय सीट की 35-36 जगहों पर भी इस तरह की दिक्कतें आई हैं। ज्यादा गर्मी के कारण भी मशीनों में इस तरह की गड़बड़ी आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विपक्ष द्वारा निष्पक्ष चुनाव की मंशा पर सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि तंत्र के दुरुपयोग करने का विपक्ष का रिकॉर्ड रहा है। अगर उनकी सरकार होती तो अब तक खून-खराबा हो चुका होता।

भाजपा उम्मीदवार ने जताई नाराजगी, कहा- बिना वोट किए ही चले गए मेरे समर्थक

BJP writes to election commission on EVM issue.
भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह - फोटो : amar ujala

ईवीएम में गड़बड़ी पर भाजपा कैराना से भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह ने नाराजगी जताई और कहा कि ईवीएम में दिक्कत होने के कारण मतदान बाधित हुआ और मेरे समर्थक बिना वोट किए ही चले गए। जिस पर भाजपा नेताओं ने निर्वाचन आयोग को मसले पर जानकारी दी।
 


मतदान के लिए चुनाव आयोग दे अतिरिक्त समय: रामगोपाल यादव

BJP writes to election commission on EVM issue.
रामगोपाल यादव - फोटो : amar ujala

सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ईवीएम मुद्दे पर कई पार्टियों के नेताओं के साथ निर्वाचन आयोग गए और जिन बूथों पर डेढ घंटे से ज्यादा मतदान बाधित होने की शिकायत मिली। वहां, शाम छह बजे के बाद अतिरिक्त समय देकर मतदान करवाने की मांग की।
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed