फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP working committee: CM Yogi Adityanath gives target of winning 75 seats in Uttar Pradesh in 2024 loksabha election.

BJP working committee : मुख्यमंत्री योगी बोले- 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में 75 सीटें जीतेंगे

Sun, 29 May 2022 07:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 29 May 2022 07:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश में 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
BJP working committee: CM Yogi Adityanath gives target of winning 75 seats in Uttar Pradesh in 2024 loksabha election.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश की 80 में से 75 सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को अभी से मिशन 2024 की तैयारी शुरू करनी होगी। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से यह संकल्प साकार होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस संकल्प की पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार कदम से कदम मिलाकर कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी रहेगी।

विज्ञापन


राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कंवेंशन सेंटर में रविवार को आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यों और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का परिणाम जनता ने विधानसभा चुनाव 2022 में दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को 2024 के चुनाव में फिर से साबित करना है कि यूपी की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को 75 सीटें जिताएगी। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को एक ओर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर-घर जाना पड़ेगा तो दूसरी ओर एक-एक व्यक्ति को भाजपा से जोड़ना होगा।

अयोध्या के बाद अब काशी ने नई अंगड़ाई ली है
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के बाद अब काशी ने अंगड़ाई ली है। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण होने के बाद वहां प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालु आ रहे है। काशी प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप अपने नाम को सार्थक कर रही है। काशी उस दिशा आगे बढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि मथुरा, वृंदावन, विंध्यवासिनी धाम, नैमिषारण्य, सुखतीर्थ फिर से नई अंगड़ाई लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस स्थिति में सभी को आगे बढ़ना होगा।

नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर तनाव, अराजकता और दंगे का कारण बनते थे। लेकिन अब सरकार ने बिना किसी तनाव के धार्मिक स्थलों से 70 हजार लाउड स्पीकर हटा दिए हैं। सभी जगह लाउड स्पीकर की आवाज को परिधि तक सीमित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है जब अलविदा की नमाज सड़कों की जगह मस्जिद, ईदगाह और धर्मस्थलों में ही अदा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी और हनुमान जयंती के आयोजन शांतिपूर्ण हुए हैं। अब यूपी दंगामुक्त है। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश तैयार है जो देश दुनिया के सामने नई पहचान के साथ मजबूती से खड़ा है।

योगी ने नसीहत भी दी
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक विराटता के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काम करना है। इसलिए अटलजी की कविता  ‘छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता' को ध्यान में रखकर काम करना होगा।

आठ वर्ष में बदली भारत की तस्वीर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आठ वर्ष में बदले हुए भारत की तस्वीर दिख रही है। देश की जनता ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार होते हुए देखा है। पीएम नरेंद्र मोदी के रूप में आज भारत दुनिया को नेतृत्व दे रहा है।

विधानमंडल के दोनों सदनों में पहली बार बहुमत

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की राजनीति के इतिहास में पहली बार है जब भाजपा को विधानसभा और विधान परिषद दोनों में दो तिहाई बहुमत है। विधानसभा चुनाव में 37 साल बाद ऐसा हुआ है जब सत्तारूढ़ दल की पूर्णबहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही यह संभव हो सका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 का जनादेश स्पष्ट संदेश देता है कि यदि जनता के लिए ईमानदारी के साथ काम करेंगे तो जनता भी आपके साथ पूरी मजबूती से खड़ी होगी।

पहले ही बजट में संकल्प पत्र को साकार किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र में 130 संकल्प लिए गए थे। प्रदेश सरकार ने पहले ही बजट में 97 संकल्पों को पूरा करने के लिए 54 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार एक-एक संकल्प को अक्षरक्ष: पूरा करेगी। प्रत्येक परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार, स्वरोजगार देने के लिए परिवार कल्याण कार्ड बनाया जाएगा।

गठबंधन और महागठबंधन हुए फेल
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 में एक बार फिर दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनने से साफ है कि जनता में राजनीतिक दलों और सरकार के प्रति धारणा बदली है। सरकार और संगठन की ओर से ईमानदारी से किए गए कार्यों को जनता ने सराहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के षडयंत्र, गठबंधन और महागठबंधन को दरकिनार कर एक बार फिर भाजपा को जनादेश दिया है।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पुष्पांजलि अर्पित की
इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि देश के समग्र उत्थान में अद्वितीय योगदान देने वाले अन्नदाता किसानों के हितों और अधिकारों के लिए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी आजीवन समर्पित रहे। वे वंचितों व उपेक्षितों के सशक्त स्वर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed