फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP workers ready for the grand welcome of the National President.

Lucknow News: राष्ट्रीय अध्यक्ष के भव्य स्वागत के लिए तैयार भाजपाई

Fri, 03 Jul 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
BJP workers ready for the grand welcome of the National President.
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी को लेकर बैठक करते महानगर भाजपा के अध्यक्ष आनंद
लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार और रविवार को लखनऊ में रहेंगे। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट से प्रदेश कार्यालय तक 42 स्वागत मंच बनेंगे और 30 टोलियों में कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसे लेकर महानगर भाजपा की विशेष बैठक भी बृहस्पतिवार को हुई।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ के 110 पार्षदों को 30 टोलियों में बांटा गया है। हर टोली में चार-पांच पार्षदों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 20 से ज्यादा सामाजिक संगठन भी अलग-अलग जगह स्वागत करेंगे। समाज के सभी वर्गों और पार्टी पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। एयरपोर्ट से प्रदेश कार्यालय तक पूरे रास्ते को पार्टी के झंडों, बैनरों और स्वागत द्वारों से सजाया जाएगा। कार्यकर्ताओं का प्रयास है कि उनके पहले दौरे को यादगार बनाया जाए। दौरे के दूसरे दिन पांच जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर शक्ति केंद्र संयोजकों के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed