फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP workers protest against the outside cadidate in the west Assembly constituency of the Lucknow

पश्चिम सीट पर भाजपा कार्यकर्ता बाहरी के विरोध में

Mon, 17 Jan 2022 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
BJP workers protest against the outside cadidate in the west Assembly constituency of the Lucknow
पशि्चमी सीट पर भाजपाइयों को बाहरी मंजूर नहीं। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
राजन परिहार
विज्ञापन

भाजपा में यूं तो राजधानी की हर सीट पर टिकट को लेकर कई दावेदार हैं, लेकिन पश्चिम सीट को लेकर कुछ ज्यादा ही गहमागहमी है। इस सीट के विधायक सुरेश श्रीवास्तव का निधन हो चुका है।
ऐसे में यहां अब भाजपा से नया उम्मीदवार उतारा जाना है। इसको लेकर तरह-तरह के दावे हो रहे हैं।
रविवार को पार्टी के क्षेत्र के कई वर्तमान, पूर्व पदाधिकारियों संग वरिष्ठ नेताओं ने बैठक करके प्रदेश के वरिष्ठ नेता को छोड़कर किसी बाहरी को टिकट दिए जाने पर विरोध करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

यह गोपनीय बैठक बालागंज के एक लॉन में हुई। दोपहर में करीब एक घंटे चली बैठक में क्षेत्र के राजाजीपुरम से लेकर सआदतगंज, चौक तक के कई वरिष्ठ वर्तमान व पूर्व सभासद और क्षेत्र के संगठन के कुछ पूर्व व वर्तमान मंडल अध्यक्ष शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें कई टिकटार्थी भी थे। बैठक में नहीं थे तो वे टिकटार्थी जिनका चेहरा मैदान में बिल्कुल नया है। कहने को ये बैठक सिर्फ आम चाय पर चर्चा की थी, लेकिन इसमें मुद्दा बाहरी को क्षेत्र से चुनाव न लड़ने देने का रहा।
बैठक में एकसुर से साथ होने का संकल्प व्यक्त किया गया, लेकिन बाहरी को किसी तरह का समर्थन न देने पर भी आमराय रही। सिर्फ पार्टी के प्रदेश स्तरीय बड़े नेता को ही लड़ने की छूट होगी।
बैठक में तय किया गया कि इस निर्णय की जानकारी सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को भेजी जाएगी। यही नहीं यहां भी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को अपनी भावनाओं से अवगत कराया जाएगा।
स्वयं घोषित प्रत्याशी भी यहां
पश्चिम सीट में विधानसभा चुनाव को लेकर स्थिति यह है कि इस समय भाजपा के कई दावेदार तो ऐसे हैं, जिन्होंने स्वयं को पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर रखा है। होर्डिंग, बैनर तो शुभकामनाओं के लग रहे हैं, लेकिन मौखिक बताया जा रहा है कि उन्हें पार्टी ने चुनाव लड़ने क्षेत्र में भेजा है। कोई दावेदार खुद को सीधे प्रधानमंत्री से जुड़ा बता रहा है, तो कोई सांसद राजनाथ सिंह से हरी झंडी मिलने का दावा कर रहा है। पारिवारिक दावेदारी भी हो रही है। पुराने दिग्गज भी अपनी लंबी तपस्या का फल पार्टी से चाहते हैं।

जातिगत मुद्दा भी
वर्तमान पश्चिम सीट का राजाजीपुरम कॉलोनी, सआदतगंज का अधिकांश हिस्सा पूर्व में मध्य सीट में था। सुरेश श्रीवास्तव उसी सीट से चुनाव लड़कर जीतते रहे थे। इसके बाद ये इलाके पश्चिम सीट में चले गए तो फिर पार्टी के वरिष्ठ सुरेश श्रीवास्तव को ही टिकट मिला। पूर्व में मध्य सीट पर जातिगत समीकरण में कायस्थों की संख्या ठीक-ठाक मानी जाती रही और इसीलिए सुरेश श्रीवास्तव यहां से कई बार लड़े और जीते। इसी फॉर्मूले से इस बार भी कायस्थ उम्मीदवार की दावेदारी यहां से मजबूत मानी जा रही है। हालांकि, अब कहा जाता है कि परिसीमन के बाद मध्य सीट में भी बड़ी संख्या में कायस्थ वोट बैंक हो गया है। दोनों विधानसभा क्षेत्र के लोग एक-दूसरे के यहां ज्यादा कायस्थ होने की बात कहते हैं। बहरहाल, पार्टी के सामने कायस्थ दावेदारी को भी कहीं न कहीं जगह दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed