{"_id":"602835328ebc3ee9356bf4bc","slug":"bjp-workers-agitation-lko-city-news-lko564711937","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ता पर गलत धाराओं में केस दर्ज करने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ता पर गलत धाराओं में केस दर्ज करने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
इटौंजा थाने में एकत्र भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : LKO CITY
Link Copied
लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजापुर गांव में हुए विवाद में भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ गलत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाकर शनिवार को भाजपाइयाें ने इटौंजा थाने में प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी ने जांच का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
गत 10 फरवरी को राजापुर गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें दोनों पक्षों की तरफ से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस विवाद में भाजपा कार्यकर्ता मनोज अवस्थी घायल हो गए थे। लेकिन थाने में एक पक्ष द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में मनोज और उनके कई परिवारीजन के खिलाफ धारा 307 समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई। इसकी जानकारी होने पर शनिवार दोपहर बहुत से भाजपाई इटौंजा थाने पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ता मनोज अवस्थी के खिलाफ गलत धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप लगा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी से मामले की जांच कराने की मांग की। थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया और पूरे मामले की जांच कराकर तीन दिन में दर्ज रिपोर्ट से गलत धाराओं को हटाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।