{"_id":"588c5a8d4f1c1b380fcf6277","slug":"bjp-worker-tried-to-commit-suicide-in-bjp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी में बवाल जारी, दो कार्यकर्ताओं ने की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी में बवाल जारी, दो कार्यकर्ताओं ने की आत्मदाह की कोशिश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 28 Jan 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रोटेस्ट
भाजपा में टिकटों को लेकर मचा कलह शांत होने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को साहू समाज ने कार्यालय पर केशव मौर्य का पुतला फूंका था। इसके पहले पूर्व विधायक उनकी गाड़ी के नीचे लेट गए थे। शनिवार को बीजेपी कार्यकर्ता ने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की।
जानकारी के मुताबिक गाजीपुर की जहुराबाद सीट से आए बीजेपी कार्यकर्ता ने खुद को आग लगाने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद पुलिस ने उसे ऐसा करने से रोक लिया। वहीं आत्मदाह की कोशिश करने वाला एक और कार्यकर्ता भाग निकला।
कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के सहयोगी दल पर टिकट बेचने और जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया है।