अमेठी में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का मामला: पुलिस कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी पर नहीं मिले हत्यारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी में बहुचर्चित पूर्व प्रधान हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस चार दिन बाद भी नहीं पकड़ सकी। यह स्थिति तब है जब अधिकारी आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिलने का दावा कर रहे हैं और लोकल पुलिस के साथ एसटीएफ तक जिले के साथ ही आस-पास के जिलों में ताबड़तोड़ छापामारी कर रही हैं।
अमेठी की नवनिर्वाचित सांसद स्मृति ईरानी के बेहद करीबी बरौलिया के पूर्व प्रधान सुरेंद्र प्रताप सिंह की पिछले शनिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के दूसरे दिन पूर्व प्रधान के भाई नरेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर जामों थाने में बरौलिया निवासी व इसी गांव के बीडीसी रामचंद्र पासी, सुरेंद्र के खिलाफ ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने वाले धर्मनाथ गुप्ता, नसीम, वसीम व फुरसतगंज थाने के पीढ़ी गांव निवासी अतुल सिंह उर्फ गोलू के खिलाफ साजिश रचने व हत्या का केस दर्ज किया गया था।
केस दर्ज होने के दूसरे दिन पुलिस ने नामजद रामचंद्र पासी, धर्मनाथ गुप्ता व नसीम को गिरफ्तार कर लिया था जबकि मुख्य आरोपी वसीम व गोलू नहीं पकड़े जा सके। तब से लेकर अब तक पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है, लेकिन उन्हें पकड़ा नहीं जा सका।
गोलू के पकड़े जाने की चर्चा
बुधवार को दिन भर फरार चल रहे पूर्व प्रधान के मुख्य हत्या आरोपियों में से एक अतुल उर्फ गोलू के पकड़े जाने की चर्चा रही। लोग यहां तक चर्चा करते रहे कि गोलू की गिरफ्तारी पड़ोसी जिले से करने के बाद उसे जिले के एक सीमावर्ती थाने में रखा गया है। हालांकि एसपी राजेश कुमार ने गोलू की गिरफ्तारी को अफवाह बताते हुए कहा कि दोनों हत्या आरोपियों के संबंध में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संगम में प्रवाहित हुईं अस्थियां
पूर्व प्रधान सुरेंद्र प्रताप सिंह का अस्थि कलश बुधवार दोपहर बाद बरौलिया से प्रयागराज स्थित संगम तट के लिए रवाना हुआ। अस्थि कलश लेकर प्रयागराज जाने वालों में परिवारीजनों, रिश्तेदारों व गांव के बड़ी संख्या में लोगों के अलावा स्मृति ईरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्ता व भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी भी शामिल रहे।