{"_id":"5cd97c26bdec2207826dd0f9","slug":"bjp-worker-beaten-and-thrown-off-from-moving-train-in-bahraich","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता को मारपीट कर ट्रेन से फेंका, रंजिश की संभावना, अज्ञात के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता को मारपीट कर ट्रेन से फेंका, रंजिश की संभावना, अज्ञात के खिलाफ एफआईआर
Mon, 13 May 2019 07:46 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 13 May 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
घायल भाजना नेता राम आशीष सिंह
- फोटो : अमर उजला
मटेरा में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर रविवार को देर शाम ट्रेन से लौट रहे भाजपा नेता को कुछ लोगों ने ट्रेन में मारापीटा। फिर चलती ट्रेन से उन्हें नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में भाजपा नेता को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
वहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।
दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के सलारगंज मोहल्ला निवासी राम आशीष सिंह (40) पुत्र पुरुषोत्तम सिंह भाजपा युवा मोर्चा के विशेष कार्यकारिणी सदस्य हैं। वह आईटी सेल में भी काम देखते हैं। उनका कहना है कि मटेरा में एक परिचित के यहां रविवार को मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन था।

Trending Videos
उस कार्यक्रम में शामिल होकर देर शाम राम आशीष ट्रेन से वापस बहराइच लौटे। राम आशीष का कहना है कि जब वह मटेरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार हुए तो भीड़ अधिक थी। वे सीट खोजने लगे, तभी ट्रेन में रंजीत गुप्ता, गीता साहू आदि मिल गए।
राम आशीष का कहना है कि दोनों से रंजिश चल रही है। उसी रंजिश के चलते दोनों लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इनके साथ मौजूद तीन अन्य लोगों ने भी मारापीटा। इसके बाद चलती ट्रेन से रिसिया-मटेरा के बीच उन्हें नीचे धकेल दिया।

राम आशीष ने बताया कि आसपास के ग्रामीणों की मदद से वह सीएचसी रिसिया पहुंचे। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राम आशीष की पसली, हाथ व पैर में चोटें आई हैं।
इस मामले में जीआरपी थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष श्यामदेव का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।
इस मामले में जीआरपी थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष श्यामदेव का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।