फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will strengthen its base in booths and settlements

सेवा पखवाड़ा: बूथ और बस्तियों में आधार मजबूत करेगी भाजपा, राजनाथ सिंह रहेंगे लखनऊ में

Fri, 15 Sep 2023 09:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 15 Sep 2023 09:35 AM IST
सार

भाजपा सेवा पखवाड़ा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथ और बस्तियों में मजबूत आधार तैयार करेगी।

विज्ञापन
BJP will strengthen its base in booths and settlements
राजनाथ सिंह - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा सेवा पखवाड़ा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथ और बस्तियों में मजबूत आधार तैयार करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को पीएम विश्वकर्मा योजना और आयुष्मान भवः योजना के अभियान की शुरुआत के अवसर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय वाराणसी में रहेंगे। वहीं केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी झांसी और केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह गोरखपुर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पीएम मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सेवा पखवाड़े में आयुष्मान भवः योजना के लिए विभिन्न प्रकार के अभियान संचालित किए जाएंगे। 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई जाएगी।
विज्ञापन


26 सितंबर से एक अक्तूबर तक बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जाएगा। इसमें बूथ कमेटियों के नए सदस्यों की नियुक्ति के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की तैयारी की जाएगी। इसी अवधि में बस्ती संपर्क अभियान चलाकर पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि प्रत्येक बस्ती तक पहुंचेंगे। बस्तियों में मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी। 2 अक्तूबर को सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बुधवार को सेवा पखवाड़ा की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने इसके लिए सभी संगठनात्मक 98 जिलों में तीन सदस्यीय कमेटी बनाने के निर्देश दिए। प्रदेश स्तर पर गठित समिति प्रतिदिन अभियान की समीक्षा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed