{"_id":"61617ab68ebc3ed32a7b742a","slug":"bjp-will-prepare-50-lakh-panna-pramukh-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 50 लाख पन्ना प्रमुख बढ़ाएंगे भाजपा का मतदान प्रतिशत, 'मैं भी पन्ना प्रमुख अभियान' शुरू हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 50 लाख पन्ना प्रमुख बढ़ाएंगे भाजपा का मतदान प्रतिशत, 'मैं भी पन्ना प्रमुख अभियान' शुरू हुआ
Sat, 09 Oct 2021 04:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Oct 2021 04:49 PM IST
सार
भाजपा यूपी में 50 प्रतिशत वोट पाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसके लिए पार्टी ने प्रदेश भर में 50 लाख पन्ना प्रमुख बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने के लक्ष्य को लेकर चुनाव मैदान में उतरी भाजपा 50 लाख पन्ना प्रमुखों की टीम खड़ा करेगी। पन्ना प्रमुख प्रत्येक बूथ पर भाजपा का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के साथ चुनाव से पहले और मतदान के बाद सही फीडबैक देने की महत्वपूर्ण कड़ी बनेंगे।
विज्ञापन
पार्टी की ओर से‘मैं भी पन्ना प्रमुख’ अभियान शुरू किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी चुनाव में एक-एक बूथ पर पन्ना प्रमुख बनेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पदाधिकारियों के साथ मतदाता सूची के एक पन्ने को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर मैं भी पन्ना प्रमुख अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट करके पन्ना प्रमुख को पार्टी के विस्तार और मजबूत नींव तैयार करने का श्रेय देते हुए उन्हें पार्टी की शक्ति बताया है।
विज्ञापन
महामंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि पन्ना प्रमुख अभी से चुनाव तक उस क्षेत्र के लोगों से संपर्क कर उन्हें भाजपा से जोड़ने और पार्टी की विचारधारा के साथ लाने का प्रयास करेंगे।