फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will form five organizational districts and mandal in Uttar Pradesh.

यूपी: जनता तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए पांच नए संगठनात्मक जिले व चार सौ मंडल बनाएगी भाजपा

Wed, 09 Oct 2019 11:09 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Oct 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
BJP will form five organizational districts and mandal in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

भाजपा प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाने के लिए पांच नए संगठनात्मक जिले और 447 नए मंडल बनाएगी। नए संगठनात्मक जिलों की घोषणा 13-14 अक्तूबर को होने वाले चुनाव के बाद की जाएगी। संगठन में ज्यादा लोगों को जगह मिलने से पार्टी का काम आसान होगा, वहीं कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का मौका भी मिलेगा। सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक में परिसीमन समिति की रिपोर्ट पर मंथन किया गया।

विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा के अभी 1471 मंडल और 94 संगठनात्मक जिले हैं। नए परिसीमन के बाद 1918 मंडल और 99 जिले बन जाएंगे। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन मंत्री और क्षेत्रीय प्रभारियों की बैठक में सभी मंडलों में चुनाव कराने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए पैनल बनाया जाएगा। क्षेत्रीय जातिगत समीकरण को ध्यान में रखकर मंडल अध्यक्ष सर्वसम्मति से तय करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में सदस्यता अभियान के प्रभारी जेपीएस राठौर ने बताया कि प्रदेश में 1 लाख 10 हजार 200 सक्रिय सदस्य बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद चुनाव के लिए सदस्यता अभियान होगा तेज

प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने विधान परिषद में शिक्षक एवं स्नातक समूह के चुनाव के लिए सदस्यता अभियान तेज करने को कहा है। बंसल ने 11 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में प्रचार, चुनावी सभाओं और चुनाव प्रबंधन से जुडे मुद्दों की भी समीक्षा की।

इन अभियानों को भी धार देगी भाजपा
पार्टी प्रदेश सरकार के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत, जल संरक्षण व संवर्धन एवं पौधरोपण पर भी प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर काम करेगी।

मंडल चुनाव 13-14 को
प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बताया कि 13-14 अक्तूबर को प्रदेश के सभी संगठनात्मक 1918 मंडलों में चुनाव कराए जाएंगे।

अब तक 1 लाख 63 हजार 331 बूथ समितियों का गठन हो चुका है। इनमें से 1.38 लाख बूथों पर चुनाव हो गए हैं, 12 हजार बूथों पर प्रक्रिया चल रही है। 50 प्रतिशत जिलों में संगठन चुनाव पूरे होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विधानसभा उपचुनाव : योगी की सभाएं 15, 16 व 18 को

विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अक्तूबर को कानुपर के गोबिन्दनगर, चित्रकूट के मानिकपुर, लखनऊ कैंट,  प्रतापगढ़ के प्रतापगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं करेंगे।

16 अक्तूबर को बाराबंकी के जैदपुर, अंबेडकरनगर के जलालपुर, बहराइच के बलहा, मऊ के घोसी विधानसभा क्षेत्र में सभा करेंगे। 18 को सहारनपुर की गंगोह, रामपुर जिला की रामपुर, अलीगढ़ की इग्लास सीट पर पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में सभाओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed