{"_id":"5ffde0738ebc3e340e6599ab","slug":"bjp-will-field-authorized-candidates-on-the-post-of-district-panchayat-member-swatantradev","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य के पद पर ही अधिकृत प्रत्याशी उतारेगी भाजपा : स्वतंत्रदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य के पद पर ही अधिकृत प्रत्याशी उतारेगी भाजपा : स्वतंत्रदेव
Tue, 12 Jan 2021 11:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्य के पदों पर पार्टी अपने अधिकृत उम्मीदवार उतारेगी। इसके लिए संगठन स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गईं है। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक की बैठकें करने के बाद कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। भाजपा अध्यक्ष के इस संकेत के बाद प्रधान और बीडीसी के पदों पर राजनैतिक दलों के प्रत्याशी उतारने की चर्चाओं पर विराम लग गया है।
भाजपा अध्यक्ष ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता आगामी दिनों में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा। भाजपा इस बार जिला पंचायत चुनाव के लिए अपना पूरा दमखम लगाएगी। इसके लिए रणनीति तैयार है। प्रदेश से लेकर जिला और ब्लॉक तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जिला स्तर पर मेरे और पार्टी के बडे़ नेताओं द्वारा बैठकें की जा चुकी हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के बूते भाजपा जिला पंचायत चुनाव में भारी जीत दर्ज करेगी।
प्रधान, बीडीसी और ब्लॉक प्रमुख के पदों पर होने वाले चुनाव में पार्टी अधिकृत तौर पर उम्मीदवार नहीं उतारेगी। पंचायत चुनाव की अधिकृत घोषणा अभी नही हुई है, लेकिन पर प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। गांव-गांव पंचायत चुनाव में उतरने वाले संभावित प्रत्याशियों की जोर आजमाइस बढ़ गईं। सबकी निगाहें आरक्षण पर टिकी हुई हैं। आरक्षण आते ही अब चुनावी घमासान और तेज हो सकता है।