फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will counter the lies, rigging by strengthening the booth: Akhilesh

बूथ को मजबूती देकर करेंगे भाजपा के झूठ, धांधली का मुकाबला: अखिलेश

Wed, 11 Nov 2020 08:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 11 Nov 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
BJP will counter the lies, rigging by strengthening the booth: Akhilesh
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उपचुनावों में समर्थन देने वाले मतदाताओं के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संयम और निष्ठा से काम करें, समाजवादी सरकार के कामों व पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए के लिए काम करें। पार्टी को बूथस्तर तक मजबूती देकर ही हम झूठ, फरेब और धांधली की राजनीति का मुकाबला कर सकेंगे।
विज्ञापन


अखिलेश यादव बुधवार को पार्टी मुख्यालय में राजधानी लखनऊ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार लोकतंत्र को रौंदने में लगी है। मतदान में धांधली से मतदाता के अधिकार पर चोट पहुंचती है। इससे लोकतंत्र की पवित्रता नष्ट होती है। हमें इन स्थितियों के प्रति सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि भाजपा को वस्तुत: विकास करना ही नहीं है, वह तो विनाश के रास्ते पर ही चलती है। सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने और समाज में दूरी पैदा करने को भाजपा राजनीति की उपलब्धि मानती है।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कामकाज से जनता निराशा है। उसकी नीतियों से देश में अविश्वास का माहौल है। समाज में परस्पर विद्वेष को बढ़ावा दिया गया है। संविधान की शपथ के विरूद्ध भाजपा सरकार रागद्वेष की भावना से काम करती है। जबकि हमारा एजेंडा प्रदेश के सर्वतोमुखी विकास का है। इसके लिए 2022 में समाजवादी सरकार बनाना आवश्यक है। जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। हमें उस पर खरा उतरना है। भाजपा सरकार का अब एक साल ही बचा है। जनता इससे ऊबी हुई है और उससे मुक्ति चाहती है। भाजपा सरकार को हटाकर, समाजवादी सरकार बनने पर ही जनता की आकांक्षा पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed