फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will complete 300 plus target in UP election 2022.

राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- यूपी में मिशन 300 प्लस के लक्ष्य को पूरा करेगी भाजपा

Sun, 07 Nov 2021 08:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 07 Nov 2021 08:11 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यूपी चुनाव में भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रहेगी। जनता केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार के कामकाज से संतुष्ट है।

विज्ञापन
BJP will complete 300 plus target in UP election 2022.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि विधानसभा चुनाव 2022 में मिशन 300 प्लस के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में हुए कार्य से दलित, शोषित, वंचित, गांव, गरीब और किसान भाजपा सरकार को अपनी सरकार मानते है।

विज्ञापन


स्वतंत्र देव ने ये विचार भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में व्यक्त किए। वह भाजपा प्रदेश मुख्यालय से राष्ट्रीय कार्यसमिति से वर्चुअली जुड़े थे। उन्होंने कहा कि सपा व बसपा के शासन में प्रदेश में अराजकता और भ्रष्टाचार का माहौल था। हिंसा, दंगे और आतंकी घटनाएं होती थीं। योगी सरकार के कार्यकाल में कानून का राज कायम हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए बूथ समितियों का गठन हो गया है और पन्ना प्रमुखों  की नियुक्ति भी हो गई है। मंडल स्तर पर संगठन और अग्रिम मोर्चा की टीम गठित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा वार सम्मेलन, लाभार्थी संपर्क सहित संगठन की गतिविधियां भी तेजी से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि 2014, 2017 और 2019 की तरह 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा एतिहासिक जीत के साथ मिशन 300 प्लस के लक्ष्य को पूरा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed