{"_id":"59b13f2f4f1c1bf07f8b4b49","slug":"bjp-will-appoint-the-thinker","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2019 की तैयारी में जुटी भाजपा, 24 घंटे काम करने वाले युवकों की बड़ी संख्या में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2019 की तैयारी में जुटी भाजपा, 24 घंटे काम करने वाले युवकों की बड़ी संख्या में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 07 Sep 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने वैचारिक लड़ाकों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
पहले से संगठनात्मक मजबूती और चुनावी प्रबंधन संभाल रहे लगभग सवा सौ पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की इस टीम में जल्द ही सौ और कार्यकर्ता शामिल हो जाएंगे।
इनका चयन हो चुका है। 9 व 10 सितंबर को कानपुर में ट्रेनिंग देकर इन्हें जिलों में भेज दिया जाएगा। इन सभी को दो-दो विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
इससे पहले नैमिषारण्य में लगभग सवा सौ विस्तारकों की ट्रेनिंग कराकर क्षेत्र में भेजा जा चुका है। पार्टी का लक्ष्य इस संख्या को लगभग 400 तक पहुंचाने की है।
विज्ञापन
भाजपा के रणनीतिकार प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं के बीच से ऐसे युवकों की टीम बनाने में जुटे हैं, जो संगठन द्वारा तय स्थान पर 24 घंटे रुककर पार्टी का काम करें।
विज्ञापन
जिन्हें जनसंघ से लेकर भाजपा तक का इतिहास, नीति, उद्देश्य और वैचारिक धारा के पीछे के तर्क व तथ्य मालूम हों, ताकि वे भाजपा के बारे में लोगों के सवालों का जवाब दे सकें।
इन कार्यकर्ताओं को विस्तारक नाम दिया गया है। इनकी भूमिका स्थानीय कार्यकर्ताओं और पार्टी की अलग-अलग कमेटियों के पदाधिकारियों तथा प्रदेश नेतृत्व के बीच सेतु का काम करना है।
साथ ही बूथ प्रबंधन से लेकर कार्यकर्ताओं के बीच परस्पर समन्वय स्थापित करना है। इनके पास बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के नंबर रहेंगे, जिससे जरूरत पड़ने पर पार्टी नेतृत्व सीधे उनसे संपर्क कर सके। साथ ही जांच सके कि संबंधित स्थान पर पार्टी का काम सिर्फ ‘कागजी’ ही तो नहीं है।
इस तरह करेंगे काम
अभी ज्यादातर जिलों में एक विस्तारक पूरे जिले की जिम्मेदारी निभा रहा है। नए विस्तारक मिल जाने के बाद लगभग 225 विस्तारक हो जाएंगे। प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटें हैं।
इस तरह प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो विस्तारक के हिसाब से 202 विस्तारक तैनात किए जाएंगे। शेष विस्तारक प्रदेश मुख्यालय पर रहकर जिलों में तैनात विस्तारकों के काम की मॉनिटरिंग करेंगे।
इस तरह प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो विस्तारक के हिसाब से 202 विस्तारक तैनात किए जाएंगे। शेष विस्तारक प्रदेश मुख्यालय पर रहकर जिलों में तैनात विस्तारकों के काम की मॉनिटरिंग करेंगे।
इन कामों की जिम्मेदारी
विस्तारकों को पहले ही हिदायत दी जा चुकी है कि उन्हें पार्टी के स्थानीय लोगों से समन्वय बनाकर काम करना है। वहां काम कर रहे पार्टी पदाधिकारियों और अन्य कार्यकर्ताओं के समानांतर अपनी सत्ता स्थापित नहीं करनी है।
चुनाव में टिकटों के बंटवारे में भी नहीं उलझना है। विस्तारकों को बूथवार जातीय और राजनीतिक समीकरणों का फीडबैक जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन्हें लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा और विपक्षी पार्टियों को मिले वोटों का ब्योरा, समीकरण, भाजपा को कम वोट मिलने का कारण, प्रभावी लोगों की राजनीतिक स्थिति, भाजपा के विस्तार की संभावनाएं, पिछले दो निकाय चुनावों में बूथ और सेक्टर वार भाजपा की स्थिति, भाजपा के समीकरण दुरुस्त करने के लिहाज से जरूरतों के बारे में जानकारी जुटानी है।