{"_id":"32b6456c087e6b28e2183cee0be3c7a1","slug":"bjp-wants-to-know-the-expenses-on-safai-mahotsav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई महोत्सव के खर्च का हिसाब दे सरकार : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई महोत्सव के खर्च का हिसाब दे सरकार : भाजपा
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 10 Jan 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने प्रदेश सरकार से सैफई महोत्सव पर खर्च हुए सरकारी धन का हिसाब मांगा है। वहीं राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि अखिलेश सरकार की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है।
विज्ञापन
किसान भुखमरी के कगार पर है लेकिन सरकार के मंत्री और अफसर सैफई महोत्सव में फिल्मी सितारों का डांस देखने में मशगूल हैं। उसे प्रदेशवासियों से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने यहां शुक्रवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गांव सैफई में नाच-गानों पर सैकड़ों करोड़ खर्च कर दिए गए।
विज्ञापन
दूसरी तरफ राज्य सरकार रोज-रोज केंद्र सरकार से धन की मांग कर रही है। यह किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।