फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP wants to destroy harmony of India says INC state chief raj babbar.

देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ रहा केंद्र : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

Tue, 10 Apr 2018 02:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
BJP wants to destroy harmony of India says INC state chief raj babbar.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : amar ujala

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर के आह्वान पर सोमवार को कांग्रेसियों ने एक दिन का उपवास रखा।

विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि इस केंद्र सरकार देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ रही है। आम लोगों के बीच असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। गरीब व दलितों की न अधिकारी सुन रहे हैं और न ही सरकार के प्रतिनिधि।
विज्ञापन


उन्होंने उन्नाव की घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि अधिकारियों द्वारा दुखड़ा नहीं सुने जाने से जहां रेप पीड़ित एक लड़की आत्महत्या का प्रयास करती है, वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रताड़ना से उसके पिता की जेल में मौत होना संवेदनहीन प्रशासन का सबसे बड़ा प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांप्रदायिक सौहार्द और दलितों के खिलाफ अत्याचार के मुद्दे पर कांग्रेस के देशव्यापी अनशन कार्यक्रम के तहत प्रदेश मुख्यालय पर भी पार्टी नेताओं ने सोमवार को दिनभर का उपवास रखा। मौके पर मौजूद राज बब्बर ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर समाज में अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसका मुकाबला कांग्रेस महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत पर चलकर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed