{"_id":"58b900094f1c1b026e8309f7","slug":"bjp-want-women-police-on-booths-to-recognise-muslim-female-voters","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों पर बुर्का पहने महिलाओं से फर्जी वोटिंग की आशंका: भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों पर बुर्का पहने महिलाओं से फर्जी वोटिंग की आशंका: भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने निर्वाचन आयोग से सूबे में छठे और सातवें चरण के मतदान के दौरान मतदान केन्द्रों पर बुर्कानशीं महिलाओं की भी पहचान गहनता से करने के लिए महिला पुलिस तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल पहले ही तैनात है लेकिन जहां तक महिला कांस्टेबल की बात है बूथ के अंदर कोई भी पुलिस कर्मी नहीं लगाया जा सकता।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने आयोग से छठे और सातवें चरण के मतदान में बुर्कानशीं मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच के लिए महिला पुलिस तैनाती के लिए चुनाव आयोग से मांग की।
विज्ञापन
राठौर ने चुनाव आयुक्त को भेजी शिकायत में कहा कि विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में महिला मतदाता बुर्का पहनकर मतदान करने आती हैं।
जिस वजह से उनकी सही पहचान करने के लिए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मी तैनात करना आवश्यक है। महिला पुलिस की गैर मौजूदगी के कारण फर्जी मतदाता की पहचान के बाद उन्हें पुलिस के हवाले नहीं किया जा रहा है।
बूथ के अंदर नहीं लगाई जा सकती पुलिस
फाइल फोटो
राठौर ने कहा कि मतदान केन्द्रों पर पोलिंग एजेंट शिकायत कर रहे हैं कि बुर्के में मतदाताओं के पहचान पत्र की ठीक ढंग से नहीं होने के कारण फर्जी मतदान की आशंका बनी रहती है।
उधर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा की शिकायत आई है। उन्होंने केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के साथ महिला पुलिस लगाने की मांग की है। सीपीएमएफ पहले से ही चुनाव के लिए लगाई गई है।
प्रत्येक बूथ पर एक महिला पोलिंग अफसर भी तैनात रहती है। जहां तक महिला कांस्टेबल की बात है बूथ के अंदर कोई भी पुलिस कर्मी नहीं लगाया जा सकता।
उधर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा की शिकायत आई है। उन्होंने केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के साथ महिला पुलिस लगाने की मांग की है। सीपीएमएफ पहले से ही चुनाव के लिए लगाई गई है।
प्रत्येक बूथ पर एक महिला पोलिंग अफसर भी तैनात रहती है। जहां तक महिला कांस्टेबल की बात है बूथ के अंदर कोई भी पुलिस कर्मी नहीं लगाया जा सकता।