{"_id":"5841a1414f1c1b9345de859b","slug":"bjp-to-win-300-seats-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चुनाव से डरी हुई है सपा, भाजपा जीतेगी 300 सीटें'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'चुनाव से डरी हुई है सपा, भाजपा जीतेगी 300 सीटें'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 03 Dec 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने कहा है कि समाजवादी पार्टी चुनाव से डरी हुई है। वह सूबे में अपने दम पर चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के डर से सीएम अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही है।
दीक्षित ने कहा कि कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो जाने, नौकरियां देने में भ्रष्टाचार और विकास कार्य अधूरे रह जाने से जनता में सपा के प्रति गुस्सा है। शासन का पूरा तंत्र फेल हो चुका है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सही कहा है कि लोकतंत्र में जनता अपना गुस्सा व्यक्त करती है। चुनाव में जनता अराजकता के विरुद्ध अपना गुस्सा प्रकट करने को तैयार है।
सपा को यह बात पता है, इसीलिए कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने को तैयार है, लेकिन सपा व कांग्रेस मिलकर भी भाजपा को टक्कर नहीं दे सकतीं। भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी।
विज्ञापन