फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP to target youth and women vote bank to election in Uttar Pradesh.

मिशन यूपी 2022: युवा और महिला वोट बैंक को साधेगी भाजपा, भाजपा कोर कमेटी की बैठक में हुआ मंथन

Sun, 01 Aug 2021 11:44 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 01 Aug 2021 11:44 AM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफार्म पर चुनाव प्रचार, विपक्ष पर हमले सहित अन्य गतिविधियों के लिए तैयार योजना पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
BJP to target youth and women vote bank to election in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर युवाओं और महिलाओं को साधने के लिए अभियान चलाएगी। इसमें किसानों पर भी फोकस होगा। सीएम आवास पर शनिवार रात हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर मंथन किया गया।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफार्म पर चुनाव प्रचार, विपक्ष पर हमले सहित अन्य गतिविधियों के लिए तैयार योजना पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में मिशन युवा और मिशन शक्ति अभियान में संगठन की भागीदारी पर भी चर्चा हुई। 7 और 8 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रस्तावित लखनऊ प्रवास के दौरान होने वाले कार्यक्रमों को भी अंतिम रूप दिया गया। बूथ कमेटी के सत्यापन, मंडल सम्मेलन, पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति के साथ वैक्सीनेशन कार्यक्रम को भी तेजी से आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 16 से 18 अगस्त तक नवनियुक्त 6 केंद्रीय मंत्रियों की जन आशीर्वाद यात्राओं के जरिये चुनावी माहौल सजाने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद और कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर भी चर्चा हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी शामिल हुए।

निजी कंपनी की तरह पार्टी चलाने वालों से नहीं चाहिए भाजपा को प्रमाण पत्र : स्वतंत्र

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति तुष्टीकरण की राजनीति करता हो और अपनी पार्टी को एक निजी कंपनी की तरह चलाता है, ऐसे लोगों को भाजपा को प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि राम और राम मंदिर के खिलाफ बोलने वालों के मुंह से राम व रावण में भेद की बातें शोभा नहीं देती।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जिनकी नीति ही आमजन को जाति व संप्रदाय में बांटना और आंतकियों की पैरोकारी करना हो। ऐसे दल के मुखिया का सत्ता में आने का ख्वाब देखना हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने पार्टी पर कब्जे के लिए अपने पिता और चाचा को नहीं बख्शा। जिन्होंने गांव, गरीब, किसान, नौजवान, शोषित, पीड़ित, वंचित को सिर्फ  वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। जिनकी सरकार में हर तरह से किसानों का शोषण हुआ और बिचौलियों व दलालों को सत्ता का संरक्षण मिला। ऐसे ही लोगों को भाजपा सरकार में किसानों के हित में हो रहे फैसले रास नहीं आ रहे हैं।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बंद कमरों में बैठे लोगों को सिर्फ  सोशल मीडिया के सहारे जनता में झूठ व भ्रम फैलाने की कोशिशें करने से ही फुरसत नहीं मिल रहा है। उन्हें नहीं पता कि उनकी जमीन खिसक चुकी है। भाजपा सरकार के प्रति जनता का विश्वास और बढ़ा है तथा मजबूत हुआ है। विपक्ष सत्ता में आने का ख्वाब न देखे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed