फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP ticket distribution.

यूपी चुनाव: भाजपा ने दंगा आरोपियों व दल बदलुओं को भी दिया टिकट

Tue, 17 Jan 2017 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 17 Jan 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
BJP ticket distribution.

लंबी प्रतीक्षा के बाद भाजपा ने उत्तर प्रदेश के लिए 149 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इनमें दंगा आरोपियों को टिकट देने के साथ दलबदलुओं को भी बड़ी संख्या में गले लगाया गया है। सूची में 24 चेहरे ऐसे हैं जो दूसरे दलों से आए हैं।

विज्ञापन


घोषित सीटों में ज्यादातर पहले और दूसरे चरण में होने वाले चुनाव की हैं। कुछ सीटें वो हैं  जहां इस समय भाजपा के ही विधायक हैं। भाजपा के 149 उम्मीदवारों की सूची में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं  हैं। पार्टी ने 11 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


पिछड़ा कार्ड खेला: पार्टी के रणनीतिकारों ने सूची के जरिये पिछड़ा कार्ड खेला है। सूची में लगभग 60 उम्मीदवार अति पिछड़ी जातियों के हैं।

इनमें भी ज्यादातर सैनी, शाक्य, मौर्य, कुशवाहा, लोधी, गुर्जर, जाट व कश्यप बिरादरी के हैं। दलितों में पासी, वाल्मीकि और खटिक बिरादरी को तवज्जो दी गई है। अगड़ों में ठाकुरों को सबसे ज्यादा 21 टिकट दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें टिकट देकर की ध्रुवीकरण की ‌कोशिश

BJP ticket distribution.
संगीत सोम - फोटो : getty

भाजपा ने मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी व मौजूदा विधायक संगीत सोम और सुरेश राणा को फिर प्रत्याशी बनाया है। पिछले वर्ष सितंबर में बिजनौर से सटे पेंदा गांव में हुए दंगे के आरोपी ऐश्वर्य चौधरी उर्फ मौसम की पत्नी शुचि मौसम चौधरी को टिकट देकर पार्टी नेतृत्व ने पश्चिम में वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश की है। इस मामले में ऐश्वर्य सहित 23 लोग अभी जेल में हैं।

अरिदमन की पत्नी भी लड़ेंगी
तीन दिन पहले सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राणा अरिदमन सिंह की पत्नी रानी पक्षालिका सिंह को आगरा की बाह सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। बसपा से आए सात, कांग्रेस से आए एक व आरएलडी से पाला बदलकर आए दो विधायकों को टिकट मिला है।

कल्याण ‌के पौत्र को टिकट
राजस्‍थान के राज्यपाल और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र और पार्टी सांसद राजवीर ‌सिंह के पुत्र संदीप सिंह को अलीगढ़ की अतरौली से टिकट दिया गया है।

रमेश तोमर सुबह शामिल हुए शाम को बन गए उम्मीदवार
भाजपा की सूची से उम्मीदवारों के चयन में अमित शाह की सात स्तरीय छंटनी की कलई भी खुल गई है। दूसरे दल से सोमवार सुबह भाजपा का दामन थामने वाले रमेश तोमर को शाम को धौलाना से टिकट थमा दिया गया। हालांकि तोमर पहले भाजपा में थे। लेकिन राजनाथ सिंह से न पटने की वजह से वे दूसरे दल में चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed