फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP surrendered in front of criminals says Akhilesh Yadav.

योगी सरकार ने दरिंदों के सामने सरेंडर कर दिया है : अखिलेश यादव

Sat, 17 Oct 2020 08:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 17 Oct 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
BJP surrendered in front of criminals says Akhilesh Yadav.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के रहते बहन-बेटियों की सुरक्षा नहीं हो सकती है। इस सरकार ने दरिंदों के सामने सरेंडर कर दिया है। बेटी अलग, मां अलग, शहर-गांव अलग, लेकिन बेटियों का अंजाम वही।

विज्ञापन


सत्ताधीशों का दिल भले ही न पिघले, पोस्टमार्टम के बाद बाराबंकी की बेटी का शरीर देखकर डॉक्टरों के भी होश उड़ गए थे। विचलित डॉक्टरों ने कहा, ऐसा मामला पहले नहीं देखा।
विज्ञापन


अखिलेश ने शनिवार को कहा कि यूपी ‘बर्बर हत्या प्रदेश’ में बदल गया है, खूनी खेल बेलगाम हो गया है। यह लिखते हुए अब कलम भी कांपती है कि रोज ही बच्चियां हैवानियत की शिकार हो रही हैं। पुलिस पर कोई कैसे भरोसा करे जब कन्नौज के सौरिख थाना में दारोगा ने छेड़छाड़ पीड़िता से कहा ‘आ जाओ, समय नहीं कटता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में किसे न्याय मिल सकता है? भाजपा सरकार से लोगों का भरोसा उठ रहा है, इसीलिए हाथरस कांड के पीड़ित अब यूपी में नहीं रहना चाहते हैं। वे अपने मुकदमे भी प्रदेश से बाहर ले जाना चाहते हैं।

गद्दी छोड़े सरकार

अखिलेश ने कहा, जब हालात इतने हृदयविदारक हों तब मुख्यमंत्री का नवरात्र के शक्ति पर्व पर महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान चलाने की बात करने का क्या औचित्य है?

अब तक जो मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था का एक कलपुर्जा नहीं दुरुस्त कर पाया हो, वह किसी को क्या सुरक्षा देगा? हर मोर्चे पर विफल सरकार को अब प्रदेश और जनता के हित में गद्दी छोड़ देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed