{"_id":"07a8c8aa3652f04d67230cdcf671c06c","slug":"bjp-state-spokesperson-comments-on-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाकामी छिपाने के लिए हुए शिलान्यास: भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाकामी छिपाने के लिए हुए शिलान्यास: भाजपा
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 26 Jul 2013 10:18 AM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्र मोहन ने कहा कि सरकार अपनी विफलता को छिपाने के लिए सेतुओं एवं मार्गों के लोकार्पण-शिलान्यास का जश्न मनाया है।
विज्ञापन
प्रदेश की बदहाल सड़कें और अधर में पड़े सेतु सरकार की कार्यप्रणाली की पोल खोल रहे हैं।
डॉ. चंद्र मोहन ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव बार-बार सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने का दावा करते हैं, लेकिन राजमार्गों से लेकर संपर्क मार्ग तक खस्ता हालात की गवाही दे रहे हैं।
विज्ञापन
दावों की हकीकत राजधानी लखनऊ की खस्ताहाल सड़कों से परखी जा सकती है। सड़कों पर गड्ढ़ों की स्थिति इतनी बदतर है कि उन पर धान की रोपाई हो सकती है।
उन्होंने कहा, शिलान्यास कार्यक्रम में भी बुंदेलखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। मुख्यमंत्री 84 परियोजनाओं का लोकार्पण करते है और केवल 47 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हैं।
विज्ञापन