फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP state president mahendra nath pandey criticizes om prakash rajbhar.

राजभर भाजपा के लिए 'अनिवार्य बुराई', उनकी बातों को गंभीरता से न लें: भाजपा अध्यक्ष पांडेय

Sat, 17 Nov 2018 03:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Nov 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
BJP state president mahendra nath pandey criticizes om prakash rajbhar.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय - फोटो : amar ujala

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भाजपा के लिए 'अनिवार्य बुराई' की तरह हैं। उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


आपको बता दें कि राजभर अक्सर योगी सरकार पर हमले करने को लेकर चर्चा में रहते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने फैजाबाद और इलाहाबाद जिलों के नाम बदले जाने पर योगी सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा था कि सरकार को पहले अपने मुस्लिम मंत्रियों के नाम बदलने चाहिए। शहनवाज हुसैन, मुख्तार अंब्बास नकवी व मोहसिन रजा भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकारों में मंत्री हैं भाजपा पहले उनका नाम बदले।
विज्ञापन


राजभर ने नोटबंदी को लेकर भी सरकार की आलोचना की थी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिन क्षेत्रों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का वर्चस्व है उन क्षेत्रों के कार्यकर्ता, जनता और पार्टी से जुड़े लोगों से हमारे अच्छे संबंध हैं लेकिन राजभर की भाषा भाजपा के लिए अच्छी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभासपा से गठबंधन जारी रखने पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार है। योगी सरकार प्रदेश में जनता के लिए पूरी क्षमता से काम कर रही है। राजभर कैबिनेट मंत्री हैं वो हमारे लिए अनिवार्य बुराई की तरह है। उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed