फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP State President Bhupendra Singh Chaudhary said, Samajwadi Party will be out on zero in 2024

Lucknow News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा, 2024 में जीरो पर आउट होगी समाजवादी पार्टी

Thu, 29 Sep 2022 10:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 29 Sep 2022 10:32 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार, जंगलराज, परिवारवाद, तुष्टिकरण सपा के डीेएनए में है। प्रदेश को गर्त में ढकेलने की सजा ही जनता सपा को दे रही है। उन्होंने कहा कि सपा का राष्ट्रीय सम्मेलन परिवारवाद की पराकाष्ठा को साबित करता है।

विज्ञापन
BJP State President Bhupendra Singh Chaudhary said, Samajwadi Party will be out on zero in 2024
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय सम्मेलन के नाम पर समाजवादी पार्टी के प्रोपेगेंड को प्रदेश की जनता बेनकाब करेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में सपा जीरो पर आउट होगी। उन्होंने कहा कि जनता की ओर से लगातार चार बार नकारे गए अखिलेश यादव को पार्टी फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना परिवारवाद का सबसे बड़ा उदाहरण है।

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार, जंगलराज, परिवारवाद, तुष्टिकरण सपा के डीेएनए में है। प्रदेश को गर्त में ढकेलने की सजा ही जनता सपा को दे रही है। उन्होंने कहा कि सपा का राष्ट्रीय सम्मेलन परिवारवाद की पराकाष्ठा को साबित करता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनना यह साबित करता है कि पार्टी में दूसरा कोई योग्य व्यक्ति नहीं है और पूरी पार्टी धरातल की सच्चाई से कोसों दूर है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश का दलित समाज भूला नहीं है कि सपा सरकार में सबसे अधिक उत्पीड़न दलितों का हुआ था। सपा डॉ. भीमराव आंबेडकर और डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों से सपा भटक चुकी है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था की प्रशंसा पूरे देश में की जा रही है। पूरी पारदर्शिता के साथ नौकरियों में युवाओं की भर्ती हो रही है। समाज के हर तबके को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed