{"_id":"6335be2c2b27835bf2529521","slug":"bjp-state-president-bhupendra-singh-chaudhary-said-samajwadi-party-will-be-out-on-zero-in-2024","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा, 2024 में जीरो पर आउट होगी समाजवादी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा, 2024 में जीरो पर आउट होगी समाजवादी पार्टी
Thu, 29 Sep 2022 10:32 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:32 PM IST
सार
सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार, जंगलराज, परिवारवाद, तुष्टिकरण सपा के डीेएनए में है। प्रदेश को गर्त में ढकेलने की सजा ही जनता सपा को दे रही है। उन्होंने कहा कि सपा का राष्ट्रीय सम्मेलन परिवारवाद की पराकाष्ठा को साबित करता है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय सम्मेलन के नाम पर समाजवादी पार्टी के प्रोपेगेंड को प्रदेश की जनता बेनकाब करेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में सपा जीरो पर आउट होगी। उन्होंने कहा कि जनता की ओर से लगातार चार बार नकारे गए अखिलेश यादव को पार्टी फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना परिवारवाद का सबसे बड़ा उदाहरण है।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार, जंगलराज, परिवारवाद, तुष्टिकरण सपा के डीेएनए में है। प्रदेश को गर्त में ढकेलने की सजा ही जनता सपा को दे रही है। उन्होंने कहा कि सपा का राष्ट्रीय सम्मेलन परिवारवाद की पराकाष्ठा को साबित करता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनना यह साबित करता है कि पार्टी में दूसरा कोई योग्य व्यक्ति नहीं है और पूरी पार्टी धरातल की सच्चाई से कोसों दूर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश का दलित समाज भूला नहीं है कि सपा सरकार में सबसे अधिक उत्पीड़न दलितों का हुआ था। सपा डॉ. भीमराव आंबेडकर और डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों से सपा भटक चुकी है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था की प्रशंसा पूरे देश में की जा रही है। पूरी पारदर्शिता के साथ नौकरियों में युवाओं की भर्ती हो रही है। समाज के हर तबके को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन