फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP state president Bhupendra Chaudhary said: Modi-Yogi government working to double the income of farmers

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा : किसानों की आय दोगुना करने के लिए काम कर रही मोदी-योगी सरकार

Tue, 01 Nov 2022 10:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 01 Nov 2022 10:55 PM IST
सार

कहा कि गेहूं, धान और दलहन की फसलों की एमएसपी में वृद्धि, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना जैसी किसान कल्याणकारी योजनाओं से किसानों को न केवल आर्थिक संबल मिला है बल्कि मोदी-योगी सरकार के प्रति उनका विश्वास बढ़ा है।

विज्ञापन
BJP state president Bhupendra Chaudhary said: Modi-Yogi government working to double the income of farmers
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कर किसान की आय दोगुना करने के लक्ष्य पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गेहूं, धान और दलहन की फसलों की एमएसपी में वृद्धि, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना जैसी किसान कल्याणकारी योजनाओं से किसानों को न केवल आर्थिक संबल मिला है बल्कि मोदी-योगी सरकार के प्रति उनका विश्वास बढ़ा है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित  किसान मोर्चा की बैठक में भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं के जरिये कृषक कल्याण योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा बहुत ही प्रभावी ढंग से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विधान परिषद के आगामी स्नातक, शिक्षक खंड चुनाव और निकाय चुनाव में भी किसान मोर्चा को सक्रिय भूमिका अदा करनी है। 15 से 30 नवंबर तक नगरीय निकाय सीमा में रहने वाले किसानों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि यूरिया, डीएपी, कीटनाशक दवाओं की खेती में अधिक प्रयोग से स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  सभी नदियों की 5 किलो मीटर की परिधि में गौ आधारित प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने का कार्य की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि 11 नवंबर  प्रदेश के सभी 98 संगठनात्मक जिलों में मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा केन्द्र व प्रदेश नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए निकाय चुनाव तथा विधान परिषद चुनाव में भाजपा की बड़ी विजय में सहायक बनेगा। बैठक का संचालन मोर्चे के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल ने किया। बैठक में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राम बाबू द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष राम कुमार सहरावत, उपेंद्र सिंह बंधु, मोर्चा के मंत्री विनय गौड़, डॉ. वी.के. गंगवार, रामानंद कटियार भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed