फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP state chief Swatantra Dev Singh criticizes opposition.

विपक्ष के पास कीचड़ उछालने के अलावा दूसरा काम नहीं : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव

Fri, 17 Jul 2020 12:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 17 Jul 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
BJP state chief Swatantra Dev Singh criticizes opposition.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष पर स्तरहीन राजनीति करने का आरोप लगाया है। कहा, विपक्ष के पास कीचड़ उछालने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं को विपक्ष के बयानों से परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे लखीमपुर खीरी के कस्ता क्षेत्र के वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सेवाकार्यों को संजोकर रखने के लिए मंडल से जिले तक डिजिटल बुक तैयार कराई जाएगी। इसमें कार्यकर्ताओं के सेवाकार्यों का उल्लेख होगा। कहा,  बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सभी ने सेवा ही संगठन के मूलमंत्र को अपनाते हुए कार्य किया और विश्व को यह संदेश दिया कि भाजपा के लिए राजनीति का लक्ष्य सेवा है।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथों को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कानपुर के बिठूर क्षेत्र के सम्मेलन को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज 44 विधानसभा क्षेत्रों में होंगे सम्मेलन

भाजपा के सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि 17 जुलाई को 44 विधानसभाओं में वर्चुअल सम्मेलन होंगे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह देवरिया विधानसभा क्षेत्र, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय बिजनौर के नूरपुर व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा जौनपुर के मछली शहर के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल जौनपुर के मल्हनी और प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर कानपुर के घाटमपुर विधानसभा के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed