फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP state chief Swatantra Dev Singh addressed a meet in Balrampur.

UP Chunav: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- राम मंदिर बनवाना और धारा 370 हटाना संप्रदायिकता नहीं राष्ट्रवाद है

Thu, 24 Feb 2022 05:09 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, (पेहर बाजार) बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, (पेहर बाजार) बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Feb 2022 05:09 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बलरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को 70 साल तक तो सपा-बसपा ने प्रदेश को 30 साल तक लूटा।

विज्ञापन
BJP state chief Swatantra Dev Singh addressed a meet in Balrampur.
बलरामपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शीर्ष अदालत के आदेश पर राम मंदिर बनवाना तथा जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर उसे देश का अभिन्न अंग बनाना सांप्रदायिकता नहीं बल्कि राष्ट्रवाद है। कांग्रेस ने 70 साल तक देश को तो सपा बसपा ने ढाई दशक तक उत्तर प्रदेश को लूटा है। हम वंशवाद नहीं बल्कि विकासवाद के नाम पर वोट मांग रहे हैं।

विज्ञापन


यह बातें गुरुवार को उतरौला विधान सभा क्षेत्र के हुसैनाबाद में प्रत्याशी राम प्रताप वर्मा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में गरीबों को फ्री राशन देना, महामारी से बचाने के लिए फ्री में वैक्सीन लगवाना तथा खुद को हिंदू कहना आदि सांप्रदायिकता है तो हम सांप्रदायिक है।
विज्ञापन


सपा मुखिया अखिलेश यादव पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि वह कहते हैं कि सरकार बनने पर हम बिजली फ्री कर देंगे तो यह समझिए कि या तो वह प्रदेश को ही बिजली फ्री कर देंगे या फिर गुंडों व माफियाओं को फ्री कर देंगे। पांच सालो से पूरा प्रदेश दंगामुक्त है। लोगों पर राज करने वाले गुंडा-माफिया आज जेल में है या तो प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। हमारी सरकार ने किसी सरकारी योजना में कोई भेदभाव नहीं किया। छुट्टा जानवरों के लिए गोशालाएं बनवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकट के समय में मजदूरों, गरीबों तथा महिलाओं को आर्थिक मदद दी गई। हम वंशवाद व परिवारवाद के भरोसे नहीं बल्कि देश व प्रदेश में डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं। आप लोग राम प्रताप वर्मा को एक बार भारी मतों से जिताकर मोदी तथा योगी के हाथों को मजबूत करें ताकि हम एक सशक्त उत्तर प्रदेश बना सके।

'कांग्रेस ने 70 साल तक देश को लूटा'

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों तक तो सपा व बसपा ने ढाई दशक तक देश व प्रदेश को लूटने का काम किया है। इन पार्टियों में लोकतंत्र नहीं बल्कि परिवारवाद हावी है। सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव वैभव सिंह ने भी सपा, कांग्रेस व बसपा पर जमकर हमला बोला।

प्रत्याशी राम प्रताप वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा जाति व धर्म के नाम पर नहीं बल्कि विकास व बेहतर कानून व्यवस्था के नाम पर वोट मांग रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह, राकेश तिवारी व अनूप गुप्ता समेत तमाम भाजपाई व क्षेत्र की जनता मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed