फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP state chief speaks about Amit Shah meeting with BJP leaders in Lucknow.

सीटों पर उम्मीदवारी को लेकर कोई विवाद नहीं, भाजपा मिशन 74 का लक्ष्य जरूर पूरा करेगी- प्रदेश अध्यक्ष

Tue, 09 Apr 2019 11:09 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: देव कश्यप Updated Tue, 09 Apr 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
BJP state chief speaks about Amit Shah meeting with BJP leaders in Lucknow.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय - फोटो : amar ujala

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि हमारी पार्टी में प्रत्याशियों की उम्मीदवारी को लेकर कोई विवाद नहीं है। हम 2019 में 2014 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ पार्टी नेताओं की बैठक पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के चुनाव अभियान की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाकी सीटों पर एक-दो दिन में उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे। उम्मीदवारी को लेकर भाजपा में कोई विवाद नहीं है। भाजपा यूपी में मिशन 74 का लक्ष्य जरूर पूरा करेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर देर रात करीब 3.00 बजे हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ बैठक की और चुनावी तैयारियों पर मंथन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, अमित शाह ने अवध क्षेत्र की 16 सीटों को लेकर चर्चा की। साथ ही किन सीटों पर कौन से उम्मीदवार उतारा जाना बेहतर रहेगा। इस पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed