{"_id":"5c5c2b00bdec2237d6013f88","slug":"bjp-state-chief-mahendranath-pandey-comment-on-uttar-pradesh-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के बजट में हर क्षेत्र के विकास का रखा गया ध्यान: भाजपा अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के बजट में हर क्षेत्र के विकास का रखा गया ध्यान: भाजपा अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय
Thu, 07 Feb 2019 06:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के भाजपा अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने सरकार द्वारा पेश किए गए बजट के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि बजट में हर क्षेत्र चाहे वह अवस्थापना विकास हो, किसानों के विकास से जुड़ी योजनाएं हों या फिर पुलिस के आधुनिकीकरण की बात हो हर क्षेत्र का ध्यान रखा गया है। किसान भाजपा सरकार की प्राथमिकता हैं बजट से यह बात पता चल जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा रुकी चीनी मिलों को पुन: शुरू करने से प्रदेश चीनी उत्पादन में और बेहतर कर सकेगा। ये बजट प्रदेश के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, विपक्ष द्वारा चुनाव को ध्यान में रखकर बजट तैयार कराने के आरोप पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव राजनीति का जरूरी अंग हैं और अगर कोई राजनीतिक दल जनता से किए गए वादों के आधार पर बजट का एलान करता है तो इसमें कुछ गलत नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि विपक्ष को हमसे सीखना चाहिए कि जो वादे राजनीतिक दल जनता से करें उन्हें पूरा करें अपने खुद के स्वार्थों को पूरा करने में न लग जाएं।