फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP state chief Bhupendra Singh Chaudhary in Ayodhya.

UP: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- इटावा की घटना दुखद, सपा इसका राजनीतिकरण कर समाज को बांट रही है

Tue, 01 Jul 2025 06:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 01 Jul 2025 06:31 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में सपरिवार दर्शन किया।

विज्ञापन
BJP state chief Bhupendra Singh Chaudhary in Ayodhya.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में सपरिवार दर्शन किया। अयोध्या पहुंचे भाजपा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मैने तो रामलला के विराजमान होने के बाद ही दर्शन किया था लेकिन परिवार पहली बार आज रामलला का दर्शन कर रहा है। अयोध्या पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि का दर्शन कर मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात का एक कार्यक्रम है।

विज्ञापन


अयोध्या पहुंचे भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि हम अपनी आस्था, परंपरा, संस्कृति और विरासत के आधार पर आगे बढ़ें। भाजपा यही कर रही है। 2027 चुनाव को लेकर भाजपा की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जन संगठन के माध्यम से जनता के बीच में है। देश की जनता ने 11 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री को देश की सेवा करने का अवसर दिया और आठ वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सरकार चुनी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, लखीमपुर खीरी और बाराबंकी में बना रिकॉर्ड, बुधवार को इन 43 जिलों में अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तस्करी के अड्डे: परमिट के नाम पर सिस्टम का टोकन, मिलीभगत से जारी होता है कोड; इन वाहनों को नहीं रोकते अफसर


11 वर्ष की सरकार के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड लेकर हम जनता के बीच में गए। हमने जनता के बीच में बीजेपी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धि को रखा है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता के बीच में संवाद में है। हम चुनावी मोड पर हमेशा रहते हैं। हमारे संगठन का गठन आखिरी चरण में है। जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है।

इटावा की घटना पर बोलते हुए भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि इटावा की घटना दुखद है जिस तरह से अखिलेश यादव ने इसका राजनीतिकरण करने का प्रयास किया है वह समाज को बांटने वाली राजनीति है। यही समाजवादी पार्टी और विपक्ष का एजेंडा है। समाज को जाति के नाम पर जातीय टकराव और तनाव पैदा करके राजनीतिक एजेंडा सेट करने का समाजवादी पार्टी का एजेंडा है।

जनता विपक्ष और सपा को समझ चुकी है

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जनता विपक्ष और समाजवादी पार्टी को समझ चुकी है। लोकतंत्र में जनता का निर्णय अंतिम होता है। कार्यकर्ता आधारित संगठन आपस में बातचीत करके कार्यों की समीक्षा करता है। हम पूरी तरह से तैयारी के साथ जनता के बीच में हैं। लोकतंत्र में जनता का निर्णय ही अंतिम है। जनता का यह निर्णय स्वीकार करके ही हम आगे बढ़ेंगे।

वहीं, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की ओर से कांवड़ मार्ग पर दुकानों में नेम प्लेट लगाए जाने के बयान पर भूपेंद्र चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक संवैधानिक व्यवस्था है। अपनी पहचान उजागर करके ही इस प्रकार के काम में काम करना चाहिए सरकार संकल्पित है। किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। 

अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि हम और हमारी पार्टी यह हमेशा चाहते हैं कि अखिलेश यादव प्रदेश के बड़े नेता हैं। वह दीर्घायु हों और हमेशा स्वस्थ रहें। पार्टी और हमारी यही मनोकामना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed