फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP starts preprations for bypoll in Uttar Pradesh.

यूपी: उपचुनाव को लेकर अच्छे नहीं रहे भाजपा के अनुभव, 12 सीटों पर सभी जगह बनेगी कोर टीम

Thu, 20 Jun 2019 12:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 20 Jun 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
BJP starts preprations for bypoll in Uttar Pradesh.

भाजपा नेतृत्व प्रदेश में विधानसभा की 12 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहता। उसने चुनाव कार्यक्रम की अधिकृत घोषणा से पहले ही इन सभी सीटों पर पार्टी का परचम फहराने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। प्रदेश मुख्यालय पर 22 जून को होने वाली बैठक में रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन


उपचुनाव वाली हर सीट पर एक मंत्री, एक सांसद, स्थानीय जिला या महानगर अध्यक्ष के अलावा प्रदेश के एक पदाधिकारी को नियुक्त करने की योजना बनाई गई है। चार लोगों की यही टीम चुनाव प्रबंधन सहित बूथों पर पार्टी की मजबूती की जिम्मेदारी संभालेगी और स्थानीय स्तर पर समन्वय का काम करेगी।
विज्ञापन


सांसदों व मंत्रियों पर संबंधित क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाओं और समस्याओं को समझने और उसके आधार पर समाधान तलाशने का दायित्व रहेगा। ये सांसद उनके अतिरिक्त होंगे जो लोकसभा चुनाव में विधायक से सांसद बने हैं और जिनके त्यागपत्र के कारण उपचुनाव हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सीटों पर इन्हें मिली जिम्मेदारी

रामपुर और जलालपुर से क्रमश: सपा और बसपा के विधायक सांसद चुने गए हैं। इन दोनों संसदीय सीटों की जिम्मेदारी आसपास के भाजपा सांसदों और विधायकों को देने की योजना बनी है।

यही रणनीति हमीरपुर विधानसभा सीट के लिए भी तय की गई है। हमीरपुर के विधायक अशोक चंदेल को आजीवन कारावास की सजा होने के कारण उनकी सदस्यता रद्द हो गई है।

एक-एक बूथ पर निगाह

लोकसभा चुनाव में वोटों का आंकड़ा 50 प्रतिशत के करीब पहुंचने से उत्साहित भाजपा नेतृत्व की कोशिश उपचुनाव में भी बूथवार रणनीति बनाने की है। इसके लिए जिलाध्यक्षों को बैठक में संबंधित सीटों पर 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को मिले वोटों का विवरण लेकर आने को कहा गया है। इसके आधार पर रणनीतिकार संबंधित स्थानों पर वोटों का उतार-चढ़ाव समझेंगे।

ये है वजह
उपचुनाव को लेकर भाजपा का अनुभव बहुत अच्छा नहीं रहा है। इसीलिए पार्टी नेतृत्व की कोशिश कोई कसर न छोड़ने की है। इन्हें एहसास है कि उपचुनाव में अपेक्षित नतीजे न मिलने से सरकार और संगठन पर सीधे भले ही कोई न प्रभाव न पड़े, लेकिन विपक्ष का हौसला बढ़ जाएगा। उसके पास भाजपा को घेरने और साख पर सवाल उठाने का भी आधार हो जाएगा।

इन सीटों पर होना है उपचुनाव

गोविंदनगर (कानपुर), टूंडला (फिरोजाबाद), कैंट (लखनऊ), जैदपुर (बाराबंकी), मानिकपुर (चित्रकूट), बलहा (बहराइच), गंगोह (सहारनपुर), इगलास (अलीगढ़), प्रतापगढ़, रामपुर, जलालपुर (अंबेडकरनगर) व हमीरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed