फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP starts preparation for general election 2019.

भाजपा ने माना सपा-बसपा गठबंधन बड़ी चुनौती, कार्यकर्ताओं को न डरने की सलाह दी

Fri, 27 Jul 2018 01:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
BJP starts preparation for general election 2019.

भाजपा ने मिशन 2019 फतह के लिए जमीनी फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। राजधानी में गुरुवार को अवध क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बुलाकर पार्टी नेतृत्व ने इस क्षेत्र की 16 लोकसभा सीटों के समीकरण और राजनीतिक स्थिति की समझी। सांसदों के कामकाज और जनता के बीच उनकी छवि की जानकारी हासिल की।

विज्ञापन


जिलों से आए लोगों के साथ विचार-विमर्श कर सपा-बसपा गठबंधन से बन रहे राजनीतिक समीकरणों की चुनौती भी समझी। नेतृत्व ने माना कि चुनौती बड़ी है, पर कार्यकर्ता हताश न हों। पीएम मोदी की लोगों में विश्वसनीयता और हर वर्ग के लिए किए गए काम के सामने अंतत: विपक्षी गठबंधन अपने मकसद में कामयाब नहीं होगा।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव का खाका खींचने और हकीकत जानने निकले नेताओं ने काशी और गोरखपुर के बाद अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल ने कहा कि मोदी सरकार की पहचान दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाने, सीमाओं को सुरक्षित रखने और गरीबों के कल्याण के लिए काम करने वाली सरकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथों पर फोकस करना चाहिए। बूथ जीत गए तो चुनाव भी जीत जाएगा। इसलिए अगर गांवों के कार्यकर्ता को उसके बूथ की जिम्मेदारी सही ढंग से सौंप दी जाए तो चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक सकता। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि बूथ इकाई के गठन में समाज के सभी जाति और वर्गों को शामिल करें।

चुनाव बाद ‘हम बनेंगे प्रधानमंत्री’ की लड़ाई में लग जाएंगे

BJP starts preparation for general election 2019.

रामलाल ने कहा कि मोदी सरकार को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए नापाक गठबंधन हो रहे है। लेकिन इन अवसरवादी दलों से डरने की जरूरत नहीं है। जनता जानती है कि चुनाव जीतने के बाद ये सब ‘हम बनेंगे प्रधानमंत्री’ की लड़ाई में लग जाएंगे। इसलिए सभी को नीचे तक यह बात पहुंचानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में 73 सीटों का लक्ष्य मानकर अभी से योजना बनाकर चुनावी तैयारी में जुटें।

हमारे पास कार्यकर्ताओं की बड़ी पूंजी, सरकार के काम को जनता तक ले जाएंगे

BJP starts preparation for general election 2019.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय - फोटो : amar ujala

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि पीएम मोदी ने देश का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ाया है। गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर काम किया है। प्रदेश की योगी सरकार भी लगातार जन अपेक्षा के अनुरूप काम कर रही है। संगठन के लोगों को मोदी और योगी सरकार के कामों को जनता तक ले जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारे पास कार्यकर्ताओं की बड़ी पूंजी है जिनके बल पर हम फिर 2019 में लोकसभा चुनाव जीतेंगें। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्युम्न, प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रभारी अवध  क्षेत्र जेपीएस राठौर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी और क्षेत्र उपाध्यक्ष राजीव मिश्र समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed