{"_id":"5bb6f4e6867a55291d52be2b","slug":"bjp-started-booth-chalo-abhiyan-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का तीन दिवसीय बूथ चलो अभियान आज से, गृहमंत्री राजनाथ, सीएम योगी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का तीन दिवसीय बूथ चलो अभियान आज से, गृहमंत्री राजनाथ, सीएम योगी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा का तीन दिवसीय बूथ चलो अभियान शुक्रवार से शुरू हो रहा है। यह अभियान 7 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान में पार्टी के दस लाख कार्यकर्ता, नेता, सांसद व विधायक प्रदेश के सभी 1 लाख 64 हजार बूथों पर जाकर मिशन 2019 का प्रारंभ करेंगे। साथ ही भाजपा के बूथों को सपा, बसपा और कांग्रेस मुक्त करने के अभियान को भी जमीन पर उतारेंगे। इसके तहत पार्टी नेता न सिर्फ मतदाता सूची को दुरुस्त कराएंगे बल्कि बूथ समितियों का पुनर्गठन भी करेंगे।
विज्ञापन
अभियान में केंद्रीय मंत्री, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, मोर्चो के पदाधिकारी, विभाग एवं प्रकोष्ठों, प्रकल्पों के पदाधिकारी, महापौर, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, निगमों के चेयरमैन और अध्यक्ष भी बूथों पर जाकर अभियान में लगेंगे।
विज्ञापन
तीन दिन में 50 नए सदस्य
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने बताया कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तीन दिन के अभियान में कम से कम तीन बूथों पर रहेंगे। इस दौरान सभी बूथों पर कम से कम 50 नए सदस्यों को भाजपा परिवार में जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। पांडेय ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथों पर 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनाने और उन्हें पार्टी का सदस्य बनाने के कार्य में पूरे मनोयोग से जुटे। युवाओं को मतदाता बनाने के लिए पार्टी ने सभी बूथों पर वोटर पर्ची एवं सदस्यता फार्म भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
राजनाथ 7 अक्टूबर को लखनऊ में
गृहमंत्री राजनाथ सिंह
बूथ चलो अभियान के प्रभारी जेपीएस राठौर ने बताया कि अभियान के तहत गृहमंत्री राजनाथ सिंह 7 अक्टूबर को लखनऊ में रहेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ में रहेंगे। महेन्द्र नाथ पांडेय 6 अक्टूबर को वाराणसी के रूपचंदपुर बूथ पर और 7 अक्टूबर को चंदौली में रहेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बसंल 5 अक्टूबर को अंबेडकरनगर एवं 6 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन कॉलेज लखनऊ में रहेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 6 व 7 अक्टूबर को इलाहाबाद में तथा डॉ. दिनेश शर्मा 5 व 6 अक्टूबर को लखनऊ में रहेंगे।
कौन कहां रहेगा
अवध के जिलों में ब्रजेश पाठक लखनऊ मांटेसरी कॉलेज, मोहसिन रजा हुसैनाबाद वार्ड लखनऊ, आशुतोष टंडन मैथिली शरण वार्ड, स्वाति सिंह सरेाजिनी नगर, धर्मपाल सिंह आंवला बूथ 126 एवं 101 गनेशपुर, महेन्द्र सिंह लखनऊ, गोबिंद नारायण शुक्ल अमेठी में रहेंगे।
कौन कहां रहेगा
अवध के जिलों में ब्रजेश पाठक लखनऊ मांटेसरी कॉलेज, मोहसिन रजा हुसैनाबाद वार्ड लखनऊ, आशुतोष टंडन मैथिली शरण वार्ड, स्वाति सिंह सरेाजिनी नगर, धर्मपाल सिंह आंवला बूथ 126 एवं 101 गनेशपुर, महेन्द्र सिंह लखनऊ, गोबिंद नारायण शुक्ल अमेठी में रहेंगे।