{"_id":"5f220ba3a13de0796e29c34d05c9ad33","slug":"bjp-spokesperson-raises-question-on-sp-poster-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'राइजिंग उत्तर प्रदेश' पर भाजपा का करारा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'राइजिंग उत्तर प्रदेश' पर भाजपा का करारा हमला
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 10 Oct 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने कहा है कि नाकामी पर सपा सुप्रीमो की हिदायत को नजर अंदाज कर प्रदेश सरकार के मुखिया अखिलेश यादव गलत बयानी का पर्चा जारी कर जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। वे विज्ञापनों के सहारे प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को ही बदलने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि विज्ञापन में लिखा गया है कि सिर्फ ताजमहल और कुंभ ही उत्तर प्रदेश का गौरव नहीं हैं। भाजपा पूछना चाहती है कि क्या सैफई महोत्सव प्रदेश का गौरव है।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सपा के कुछ बड़े नेताओं ने प्रदेश में सड़कें ठीक न होने और बिजली की समस्या के समाधान की जरूरत की बात कहकर सरकार की असलियत खोल दी है। ऐसे में ‘राइजिंग उत्तर प्रदेश’ जैसे विज्ञापन सिर्फ जनता में भ्रम फैलाने के लिए हैं।
विज्ञापन
डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि प्रदेश में अराजकता के शासन में राज्यपाल राम नाईक के हस्तक्षेप से सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी बौखला गई है। सपा ने अधिवेशन में पारित राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव में राज्यपाल के पद पर अंगुली उठाकर साबित कर दिया है कि वह सत्ता के नशे में चूर है और राजनीतिक और संवैधानिक शिष्टाचार भूल चुकी है।
Trending Videos
इस तरह खुली भ्रष्टाचार की पोल
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार की पक्षधर सपा सरकार की पोल भी उस वक्त खुल गई जब 12 सितंबर को राज्यपाल ने लोकायुक्त की जांच के आधार पर मायावती सरकार के चार मंत्रियों और तत्कालीन आठ अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई न करने के मामले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा था।