फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP spokeperson dr. chandrmohan talk about kumbh mela 2019

हर वर्ग और क्षेत्र को एक सूत्र में बांधेगा वैचारिक कुंभ, इन शहरों में होंगे आयोजन

Fri, 28 Sep 2018 03:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Sep 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
BJP spokeperson dr. chandrmohan talk about kumbh mela 2019
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन - फोटो : amar ujala
देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कुंभ 2019 के प्रति लोगों में भारी उत्साह है। इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने के लिए लोग बेताब हैं। इस आयोजन से न केवल उत्तर प्रदेश को विश्व में एक नई पहचान मिलेगी बल्कि भाजपा राज में सुशासन की झांकी भी लोगों के सामने होगी। ये बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन ने कहीं। 
विज्ञापन


प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर शुक्रवार को पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि कुंभ के प्रति समाज के हर वर्ग और प्रदेश के हर क्षेत्र को एक सूत्र में बांधने के लिए प्रदेश सरकार पांच वैचारिक कुंभ भी आयोजित करेगी। इनमें युवा कुंभ लखनऊ में, पर्यावरण कुंभ वाराणसी में, मातृ कुंभ वृंदावन में, समरसता कुंभ अयोध्या में और संस्कृति कुंभ प्रयाग में होगा। 
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि इलाहाबाद में कुंभ के आयोजन में अभी तीन महीने से ज्यादा का समय शेष है लेकिन अभी से ही इटली समेत अन्य यूरोपीय देशों से पर्यटकों का दल यूपी पहुंचने लगा है। उन्होंने कहा कि चार सितंबर को कुंभ की वेबसाइट लॉन्च होते ही जिस तरह से वायरल हुई है, उससे इसकी लोकप्रियता जाहिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कुंभ के आयोजन को अभूतपूर्व बनाने के लिए योगी सरकार संकल्पित है। कुंभ मेला परिसर को श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सजाया जा रहा है। मेला क्षेत्र में बिजली की निर्बाध आपूर्ति करने के लिए सरकार ने 200 करोड़ से अधिक का बजट स्वीकृत किया है। विदेशों से आने वाले पर्यटकों के लिए इलाहाबाद में हवाई अड्डे को नया रूप दिया जा रहा है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की तकलीप न हो, इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने जिस तरह से प्रदेश में सुशासन का महौल बनाया है, उससे डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में ही यूपी की छवि बदल गई है। इसी बदली छवि से अब उत्तर प्रदेश देश-विदेश में मौजूद निवेशकों को आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed