फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP speaks about its alliance in uttar pradesh.

यूपी में गठबंधन के साथियों को 20 सीटें देगी भाजपा: प्रदेश अध्यक्ष

Thu, 26 Jan 2017 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Jan 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
BJP speaks about its alliance in uttar pradesh.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने यूपी सरकार पर निशाना साधने के साथ ही चुनाव को लेकर अपनी रणनीति साझा की। मौर्य ने कहा कि भाजपा अपने सहयोगी दलों को 20 सीटें देगी।  मौर्य बुधवार को यहां पत्रकारों से मुखातिब थे।

विज्ञापन


आरके चौधरी के अलग सिम्बल से चुनाव लड़ने से जुड़े सवाल पर मौर्य ने कहा कि वह भी भाजपा के सहयोगी हैं। उन्हें मोहनलालगंज (सु) सीट दी गई है। कहा कि पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से केंद्र से मिले पैसे का हिसाब देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने उत्तर प्रदेश को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पैसे को गांव के विकास पर खर्च होना चाहिए था, पर ऐसा नहीं हुआ। इसलिए अखिलेश सरकार को बताना चाहिए कि यह पैसा शिवपाल के खाते में जमा हुआ है या किसी अन्य के खाते में।

खनन घोटाले में सपा के बड़े लोग शामिल

BJP speaks about its alliance in uttar pradesh.

मौर्य ने कहा कि प्रदेश में हुए खनन घोटाले में सपा सरकार के कई बड़े लोग शामिल हैं। लोकायुक्त जांच में दोषी पाए जाने के बावजूद सपा सरकार द्वारा भ्रष्ट मंत्रियों व पूर्व मंत्रियों पर कार्रवाई न होने को लेकर उन्होंने सवाल उठाए।

यह पूछे जाने पर कि ऐसे ही एक चेहरे राजेश त्रिपाठी तो अब भाजपा में हैं, मौर्य ने त्रिपाठी पर ऐसे आरोपों की जानकारी से इन्कार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का आरोप किसी पर भी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

डीजीपी को हटाने की मांग
मौर्य ने निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष चुनाव के लिए डीजीपी जावीद अहमद को हटाए जाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि डीजीपी लगातार समाजवादी पार्टी के प्रभारी बनकर काम कर रहे हैं। उन्होंने आयोग से प्रत्येक बूथ पर केंद्रीय बलों की तैनाती की भी मांग की।

बेनी व उनके बेटे को भाजपा में शामिल करने से इन्कार

BJP speaks about its alliance in uttar pradesh.
बेनी प्रसाद वर्मा - फोटो : amar ujala

सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को भाजपा में शामिल करने के सवाल पर मौर्य ने कोई जवाब नहीं दिया।

इतना ही बोले कि सपा का सूपड़ा साफ होने वाला है। कांग्रेस का वजूद नहीं है। सपा सांसद व पूर्व मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा और उनके बेटे को भाजपा में शामिल करने या टिकट देने से उन्होंने इन्कार किया।

गठबंधन में बसपा भी शामिल हो जाए तो फर्क नहीं
मौर्य ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ही नहीं, यदि बसपा भी इस गठबंधन में शामिल हो जाए तो भी भाजपा का विजय रथ नहीं रुकेगा। भाजपा को 300 सीटें मिलेंगी।

राम मंदिर निर्माण के बयान पर दी सफाई

BJP speaks about its alliance in uttar pradesh.

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण वाले बयान पर मौर्य ने सफाई दी। बोले, मैंने सिर्फ यह कहा था कि अयोध्या में मंदिर निर्माण मेरी आस्था का विषय है।

नरेंद्र नहीं, धर्मेंद्र कश्यप स्टार प्रचारक
स्टार प्रचारकों में नरेंद्र कश्यप को शामिल करने पर भी भाजपा चार दिन बाद जागी है।

प्रदेश अध्यक्ष मौर्य ने कहा कि स्टार प्रचारकों की सूची में आंवला से सांसद धर्मेंद्र कश्यप का नाम है। टाइपिंग की चूक से नरेंद्र कश्यप हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed