{"_id":"9e469d931c8ab9e6691f1aad52c2a9fc","slug":"bjp-slams-bsp-on-maurya-statement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मौर्य कोई धर्मगुरू नहीं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मौर्य कोई धर्मगुरू नहीं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो'
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 23 Sep 2014 03:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि हार की हाताशा से जूझ रही बसपा अब सामाजिक व्यवस्थाओं पर कुठाराघात करने में जुटी है।
विज्ञापन
बसपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य का हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ बयान इसी का हिस्सा है। यदि बसपा इससे सहमत नहीं है तो मायावती को मौर्य पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
पाठक ने कहा कि मौर्य कोई धर्मगुरु नहीं हैं। उन्हें यह अधिकार किसने दिया कि वे हमारी सामजिक मान्यताओं पर कुठाराघात करें।
गौरतलब है कि मौर्य ने हिंदू धर्म के रीति-रिवाज और मान्यताओं पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि शादी-विवाह में गौरी-गणेश की पूजा न करें।
यह मनुवादी व्यवस्था में दलितों व पिछड़ों को गुमराह कर उनको शासक से गुलाम बनाने की चाल है।
उन्होंने यह भी कहा था कि हिंदू धर्म में इंसान का स्थान नहीं है। इस धर्म में अनुसूचित जातियां, जनजातियां व पिछड़े सब शूद्र हैं।
हालांकि बसपा सुप्रीमो ने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की लेकिन मौर्य के बयान से किनारा कर लिया। मायावती ने कहा कि मौर्य ने जो कुछ भी कहा है यह उनकी निजी राय है।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा अब भी इस मुद्दे को लेकर बसपा को घेर रही है।